Bride In White Lehenga: इस दुल्हन ने अपनी शादी के लिए चुना ऐसा लहंगा कि दंग रह गए लोग!
By Ruhee ParvezEdited By:
Updated: Sat, 07 Dec 2019 08:29 AM (IST)
Bride In White Lehengaआइए जानें लंदन में रहने वालीं भारतीय डॉक्टर अकांक्षा गर्ग के बारे में जिन्होंने अपनी शादी में लाल को छोड़ खूबसूरत सफेद रंग का लह ...और पढ़ें
Bride In White Lehenga: इस दुल्हन ने अपनी शादी के लिए चुना ऐसा लहंगा कि दंग रह गए लोग!
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bride In White Lehenga: अगर आप जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और क्लासिक लाल या फिर मरून रंग के लहंगे से कुछ अलग पहनने की चाहत है, तो फिर ये लेख आपके लिए परफेक्ट है। आज हम बताएंगे ऐसी दुल्हन के बारे में जिन्होंने अपनी शादी के लिए ऐसा रंग चुना कि सब हैरान रह गए। ये वह दुल्हन हैं जिन्होंने परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए एक ऐसा रंग का लहंगा चुना जिसकी शायद ही कोई दुल्हन हिम्मत करे।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हम आपको बता रहे हैं लंदन में रहने वालीं भारतीय डॉक्टर अकांक्षा गर्ग के बारे में, जिन्होंने अपनी शादी के लिए लाल को छोड़ खूबसूरत सफेद रंग का लहंगा पहनकर सभी को चौंका दिया। यह खूबसूरत दुल्हन ने लंदन के शेल्टनहैम में अपने बॉयफ्रेंड सैम के साथ शादी रचाई।
अकांक्षा का ये फ्लोरल सफेद लहंगा किसी और की नहीं बल्कि मशहूर डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी की क्रिएशन थी। इस सफेद लहंगे में लाल और गोल्ड रंग से बारीक फ्लोरल कढ़ाई की गई थी। इस लहंगे के साथ इस दुल्हन ने रूबी नेकलेस, झुमके, मांग टीका और कड़े पहनने थे।
एक तस्वीर में ऐसा लग रहा है कि शादी चर्च में हुई है, जिसमें अकांक्षा अपने माता-पिता और परिवार के साथ चलती हुई आ रही हैं। वहीं, उनके दुल्हे सैम की बात करें तो उन्होंने ब्लैक टक्सीडो सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने लाल टाई और सफेद फूल लगाए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।