Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Teej Special Mehndi Design: मेहंदी डिज़ाइन्स जो लगा देंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Wed, 19 Aug 2020 03:02 PM (IST)

    Teej Special Mehndi Design हरतालिका तीज पर इस बार इन डिज़ाइन्स को करें ट्राय जो लगा देंगे आपकी खूबसूती में चार चांद। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Teej Special Mehndi Design: मेहंदी डिज़ाइन्स जो लगा देंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद

    इस साल 21 अगस्त को हरतालिका तीज मनाई जाएगी। इस व्रत को भाग्य में वृद्धि करने वाला व्रत माना गया है। हरतालिका तीज पर कन्याएं और सौभाग्यवती स्त्रियां व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज का व्रत निराहार और निर्जल रखा जाता है। हरतालिका का व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। हरतालिका तीज के दिन शाम को महिलाएं कथा सुनती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस खास मौके पर महिलाएं साज-श्रृंगार भी करती है। जिसमें हाथों में मेहंदी लगाना सबसे खास होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा जाता है जब मेहंदी गहरी रचती है तो यह जीवन में आने वाले सुख-सौभाग्य और प्रेम को भी प्रतिबिंबित करती है। इसलिए हाथों में मेहंदी जरूर रचाएं, लेकिन घर पर ही। आमतौर पर इसकी डिजाइन में फूल-पत्ती के साथ ही मयूर, कलश, कमल, शहनाई जैसे शुभता के प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें शामिल करते हुए आप मेहंदी की डिजाइन को दे सकती हैं स्टाइलिश अंदाज। मेहंदी से आर्मलेट, पाम ब्रेसलेट और पांवों में एंकलेट्स की डिजाइन भी बनवा सकती हैं। मेहंदी देर तक हथेलियों में लगी रहे ताकि गहरी रचे, इसके लिए चीनी में नींबू का रस मिलाकर ऊपर से लगाएं। मेहंदी छुड़ाने के बाद सरसों का तेल लगाएं। कुछ देर तक हाथों को पानी से दूर ही रखें। यह मेहंदी न सिर्फ आपके श्रंगार को पूरा करेगी, बल्कि मन को भी आनंदित कर देगी।

    मेहंदी लगने से महिलाओं के हाथों में खूबसूरती निखर कर आती है और इसी खूबसूरती को बरकार रखने के लिए आज हम हरतालिका तीज पर अलग-अलग खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन लेकर आए हैं जिन्हें आसानी से अपने घर पर भी लगा सकती हैं। इससे महिला के हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे। आइए देखते हैं मेहंदी के कुछ नए डिजाइन।

    अरेबियन, मोरक्कन सिंपल मेहंदी डिज़ाइन्स हैं वैसे आप सेलोटेप की मदद से भी खुद ही मेहंदी लगा सकती हैं।

    Pic credit- Pinterest