Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Summer Skincare for Men: गर्मियों में एक्ने से बचना है, तो पुरुषों को अपनानी चाहिए ये टिप्स

    Summer Skincare for Men गर्मी के मौसम में महिलाओं की तरह पुरुष भी स्किन से जुड़ी समस्याओं से जूझते हैं। जिसमें एक्ने सबसे ज्यादा परेशान करता है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो जरूरी है कि स्किन केयर रुटीन को फॉलो किया जाए।

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezUpdated: Thu, 27 Apr 2023 03:37 PM (IST)
    Hero Image
    Summer Skincare for Men: पुरुषों के लिए गर्मियों के एक्ने टिप्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Skincare for Men: गर्मी के मौसम में महिलाओं के साथ पुरुष भी एक्ने की समस्या से जूझते हैं। महिलाएं तो अपनी त्वचा का ध्यान रखती हैं, लेकिन पुरुष इससे अक्सर बचते हैं, जिसकी वजह से उन्हें इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हालांकि, त्वचा को हेल्दी बनाना आसान है और इससे आपके जीवन में काफी बदलाव भी आता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्किन केयर रुटीन जितना फायदा महिलाओं को पहुंचाता है, उतना ही लाभदायक पुरुषों के लिए भी है। क्योंकि पुरुष घर से बाहर लंबे समय तक रहते हैं, इसलिए उन्हें स्किन से जुड़ी दिक्कतों का सामना ज्यादा करना पड़ता है। तो आइए जानें कि पुरुष कैसे त्वचा को चमकदार बना सकते हैं।

    क्लेन्जिंग

    रोज सुबह सबसे पहले चेहरे को क्लेंजर से जरूर धोएं। इसके अलावा रात में सोने से पहले भी चेहरे को धोना न भूलें। दिनभर की धूल, मिट्टी, गंदगी के साथ स्किन सीबम का उत्पादन भी करती है, जो हमारी त्वचा को ऑयली बनाता है।

    एक्सफोलिएट

    स्किन को एक्सफोलिएट करने से सतह से डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं। त्वचा को साफ और एक्सफोलिएट करने के लिए आप शहद और चीनी के पेस्ट का उपयोग कर सकते हैं।

    टोनर

    मुंह धोने के बाद टोनर सभी को जरूर लगाना चाहिए। इससे पोर्स बंद हो जाते हैं। महिलाओं की तुलना पुरुषों के पोर्स ज्यादा बड़े होते हैं, इसलिए उन्हें टोनर का उपयोग जरूर करना चाहिए।

    मॉइश्चराइज

    स्किन का मॉइश्चराइज होना बेहद जरूरी होता है। इसलिए यह स्किन केयर रुटीन का सबसे अहम हिस्सा भी है। टोनर लगाने के बाद आप अगर किसी तरह के सीरम को इस्तेमाल करते हैं, तो उसे लगा लें, जैसे नियासेनामाइड, विटामिन-सी आदि। इसको लगाने के 2 से 3 मिनट बाद मॉइश्चराइजर लगा जरूर लगाएं। यह एक ऐसा जरूरी स्टेप है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

    सनस्क्रीन

    आखिर में सनस्क्रीन जरूर लगाएं, ताकि आपकी स्किन सूरज की खतरनाक किरणों से बच सके। घर से निकलने से कम से कम 20-30 मिनट पहले सनस्क्रीन लगा लेनी चाहिए। सनस्क्रीन लेते वक्त ध्यान रखें कि वह कम से कम 30-50 एसपीएफ की हो। इसे लगाने से आप उम्र बढ़ने के शुरुआती साइन्स, स्किन डैमेज, पिग्मेंटेशन और स्पॉट्स से बचेंगे।

    • इसके अलावा, रोजाना वर्कआउट या योग और डीप ब्रीथिंग एक्सरसाइज करें। इससे आपको स्ट्रेस कम होगा।
    • रोजाना दिन में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं।
    • एक्ने या पिंपल पर बार-बार हाथ न लगाएं, इससे निशान रह जाता है।
    • आखिर में सबसे जरूरी बात, खुद का इलाज न करें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik