विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगी क्रीम और सीरम से हटकर अपनाएं होलिस्टिक स्किनकेयर, अंदर से हेल्दी रहेंगी और बाहर से चमकेगी त्वचा

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Mon, 16 Nov 2026 06:30 AM (IST)

आजकल होलिस्टिक स्किनकेयर का चलन बढ़ रहा है, जो सिर्फ बाहरी उत्पादों तक सीमित नहीं है।

होलिस्टिक स्किनकेयर  के फायदे (Image Source: AI Generated)

होलिस्टिक स्किनकेयर के फायदे (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हर कोई ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाना चाहता है, इसलिए लोग तरह-तरह की क्रीम, सीरम और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सिर्फ बाहर से स्किन की देखभाल करना ही काफी नहीं होता और यही वजह है कि आजकल “होलिस्टिक स्किनकेयर” का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। यह तरीका केवल चेहरे पर क्रीम लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपकी पूरी लाइफस्टाइल को भी स्किन हेल्थ से जोड़कर देखता है।  

होलिस्टिक स्किनकेयर में शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने पर ध्यान दिया जाता है, क्योंकि हेल्दी बॉडी का असर सीधे आपकी त्वचा पर दिखाई देता है। जब आप अंदर से फिट रहते हैं, तब स्किन अपने आप नेचुरल ग्लो करने लगती है। ऐसे में कुछ चीजें बहुत जरूरी है, जानते हैं क्यों

हेल्दी डाइट क्यों जरूरी है?

स्किन को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है। विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन त्वचा को अंदर से पोषण देता है। फल, हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, बीज और पर्याप्त पानी स्किन को हाइड्रेट रखते हैं। विटामिन सी स्किन में कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है, जबकि विटामिन ई त्वचा को डैमेज से बचाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है।

अच्छी नींद

यह भी पढ़ें- बालों को कलर करने का देसी जुगाड़! चायपत्ती, कॉफी और मेहंदी से घर पर तैयार करें DIY ब्राउन कलर हेयर मास्क

यह भी पढ़ें- कितना भी मॉइश्चराइजर लगा लें, सर्दियों में फिर रूखी हो जाती है त्वचा? ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

का स्किन से क्या संबंध है?

नींद को अक्सर “नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट” माना जाता है। जब आप सोते हैं, तब शरीर खुद को रिपेयर करता है और स्किन सेल्स भी रिकवर होते हैं। इसलिए डेली 7 से 8 घंटे की नींद स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करती है।

तनाव कम करना भी जरूरी

ज्यादा स्ट्रेस लेने से शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जिससे पिंपल्स, एलर्जी और स्किन इरिटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज तनाव कम करने में मदद करते हैं। 

सही स्किनकेयर रूटीन 

होलिस्टिक  स्किनकेयर का मतलब यह नहीं कि स्किन प्रॉडक्ट्स जरूरी नहीं हैं। क्लींजर, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जैसे बेसिक प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल बेहद जरूरी है।

पानी और हाइड्रेशन का महत्व

पर्याप्त पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और स्किन हाइड्रेट रहती है। इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी, नारियल पानी और हेल्दी ड्रिंक्स लेना जरूरी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।