बालों को कलर करने का देसी जुगाड़! चायपत्ती, कॉफी और मेहंदी से घर पर तैयार करें DIY ब्राउन हेयर मास्क
चायपत्ती, कॉफी और मेहंदी का उपयोग करके घर पर ही नेचुरल ब्राउन हेयर कलर बनाया जा सकता है।

घर पर बनाएं नेचुरल ब्राउन हेयर कलर (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई लोग अपने बालों को ट्रेंड के हिसाब से कलर तो कराना चाहते हैं, लेकिन केमिकल वाली चीजों को बालों के संपर्क में नहीं लाना चाहते। ऐसे में हेयर कलर कराना उनके लिए सपने जैसा रह जाता है। अगर आप घर पर ही अपनी इस चाहत को पूरा करना चाहते हैं, तो घर में रखी ऐसी कई चीजें हैं जिनसे नेचुरली ब्राउन हेयर कलर किया जा सकता है।
घर पर नेचुरल ब्राउन हेयर कलर कैसे बनाएं?
घर पर DIY ब्राउन हेयर कलर बनाने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें:
सामग्री
4-5 बड़े चम्मच मेहंदी
1 गिलास पानी
2 चम्मच चायपत्ती
2 चम्मच कॉफी पाउडर
1 छोटा टुकड़ा कत्था
1 छोटा टुकड़ा गुड़
विधि
नेचुरल हेयर कलर बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में 2 चम्मच कॉफी पाउडर डालें।
इस पानी में 2 चम्मच चायपत्ती, 1 छोटा टुकड़ा कत्था और 1 छोटा टुकड़ा गुड़ भी मिलाएं।
अब इस पानी को बर्तन में डालकर गैस पर रखें और अच्छी तरह से उबाल लेना है।
इसके बाद चेक करें कि सभी चीजों का रंग पानी में आया है या नहीं।
पानी को गैस से उतारकर पहले छान लेना है और फिर ठंडा होने के लिए रख दें।
अगले स्टेप में तैयार किये गए घोल में 4-5 बड़े चम्मच मेहंदी मिलाएं।
इसमें मेहंदी तब तक मिक्स करें, जब तक स्मूद पेस्ट तैयार न हो जाए।
इस बात का खास ध्यान रखें कि पेस्ट न तो ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा।
इस तरह तैयार है घर का बना नेचुरल ब्राउन हेयर कलर।
बालों को कलर करने का सही तरीका क्या है?
कलर लगाने से पहले अपने बालों को सुलझा लेने है।
इसके बाद प्लास्टिक ग्लव्स पहनें और पेस्ट हाथ में लेकर इसे बालों की जड़ों से नीचे तक अच्छे से लगाएं।
इसे लगाते समय ध्यान रखें कि पूरे बाल में पेस्ट ठीक से लग जाना चाहिए।
कलर कम से कम 3-4 घंटे लगाए रखने के लिए कवर कर लें।
बाद में साफ पानी से धोकर अपने ब्राउन कलर किये बाल देखें।
इस हेयर कलर मास्क को हफ्ते में एक बार लगाने से ब्राउन रंग नेचुरली बनाए रखा जा सकता है। अगर बाल ज्यादा सफेद नहीं हैं, तो दो हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- रूखे-बेजान और झड़ते बालों के लिए संजीवनी है गुड़हल का तेल, फूल और पत्तियों से घर पर ऐसे बनाएं हेयर ऑयल
यह भी पढ़ें- ब्रांडेड परफ्यूम पर खर्चे की जरूरत नहीं! पेट्रोलियम जेली से बनाएं लॉन्ग-लास्टिंग Fragrance Gel, दिनभर रहेगी महक
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।