Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Skin Care Tips:फेस मसाज के लिए करें इन 5 तरह के ऑयल का इस्तेमाल, मिलेगा नेचुरल निखार

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 10:09 AM (IST)

    Skin Care Tips चेहरे पर नेचुरल निखार पाने के लिए फेस मसाज जरूर करें। ये आपकी त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है। आप चेहरे पर मसाज करने के लिए इन 5 ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

    Hero Image
    Skin Care Tips: तेल त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क Skin Care Tips: स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए लोग कई तरीके आजमाते हैं। कुछ लोग ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू उपाय आजमाते हैं, तो वहीं कई लोग मेकअप का सहारा लेते हैं। लेकिन हेल्दी स्किन के लिए मसाज भी बेहद जरूरी है। इससे आपकी त्वचा को अंदर से भी निखार मिलेगा। अगर नियमित तौर पर इन ऑयल्स से स्किन पर मसाज करती हैं, तो आप नेचुरल निखार पा सकती हैं। आइए बताते हैं, फेस मसाज के लिए कौन-से ऑयल्स बेहतर हो सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जैतून का तेल

    यह तेल एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। रात में सोने से पहले आप इस तेल से चेहरे की मसाज कर सकती हैं। यह स्किन को चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। यह स्किन की ड्राइनेस से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

    नारियल तेल

    नारियल तेल से फेस मसाज करने से स्किन सॉफ्ट होती है, साथ ही आपके चेहरे से दाग-धब्बे भी दूर हो सकते हैं। चाहें तो आप इसमें कपूर मिलाकर भी मालिश कर सकती हैं। ये त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

    बादाम का तेल

    बादाम के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन-E और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को चमकदार बनाने में सहायक होते हैं। रोजाना आप इस तेल से चेहरे पर मालिश कर सकती हैं, इससे आपकी स्किन हेल्दी होगी।

    जोजोबा तेल

    इस तेल में कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को मॉइश्चराइज करते हैं। ये चेहरे पर मुंहासे और इन्फेक्शन को रोकने में कारगर हो सकता है।

    गुलाब का तेल

    गुलाब का तेल आपकी स्किन को चमकदार बनाने में सहायक होता है। अगर आप इस तेल से मसाज करती हैं, तो आपकी त्वचा कोमल हो सकती है। यह स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में मददगार साबित हो सकता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner