Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Grey Hair: तो इसलिए समय के साथ सफेद हो जाते हैं बाल, वैज्ञानिकों ने खोजी वजह

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Tue, 25 Apr 2023 05:24 PM (IST)

    Grey Hair बालों के सफेद होने को लेकर नई स्टडी की गई। जिसमें पता चला कि जैसे बालों की उम्र बढ़ती है वैसे ही स्टेम सेल फंस जाते हैं जिससे परिपक्व होने और रंग को बनाए रखने की क्षमता खत्म हो जाती है। आइए जानें पूरे शोध के बारे में।

    Hero Image
    Grey Hair: वैज्ञानिकों ने खोजा आखिर क्यों सफेद हो जाते हैं बाल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Grey Hair: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिनमें से एक बालों का रंग सफेद होना भी है। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं, जो इस बदलाव को स्वीकार कर पाते हैं। ज्यादातर लोग सफेद बालों को छिपाने के लिए उन्हें रंगना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उम्र के साथ बालों का रंग क्यों सफेद होने लगता है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैज्ञानिकों ने बताई वजह

    हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च में पाया कि बाल एक समय पर क्यों सफेद होना शुरू हो जाते हैं। उन्होंने एक स्टडी में देखा कि इसका संबंध पिग्मेंट बनाने वाले सेल्स से है। जर्नल नेचर में छपी एक नई रिसर्च बताती है कि बालों की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, वैसे ही स्टेम सेल अटक सकते हैं और बालों का परिपक्व और बालों के रंग को बनाए रखने की क्षमता खो सकते हैं।

    रिसर्च का फोकस, चूहों और मनुष्यों की त्वचा के सेल्स पर था, जिसे मेलानोसाइट स्टेम सेल (melanocyte stem cells) या McSCs कहते हैं। न्यूयॉर्क यूनीवर्सिटी ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने बताया कि कुछ स्टेम कोशिकाओं में बालों के रोम में विकास के डिब्बों के बीच स्थानांतरित करने की एक अनूठी क्षमता होती है, लेकिन जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है वे इसमें फंस जाती हैं। और जब वह फंस जाती हैं, तो उनकी परिपक्व और रंग को बनाए रखने की क्षमता भी खत्म हो जाती है।

    इसलिए सफेद होने लगते हैं बाल

    हमारे बालों का रंग McSCs कंट्रोल करते हैं, जो काम नहीं करते हैं, लेकिन लगातार बढ़ते हैं। स्टडी में देखा गया कि McSCs प्रमुख रूप से प्लास्टिक हैं। इसका मतलब यह है कि बालों के सामान्य विकास के दौरान, ऐसी कोशिकाएं परिपक्वता के दौरान लगातार आगे और पीछे चलती हैं। कुछ स्टेम सेल में फॉलिकल्स में ग्रोथ कंपार्टमेंट्स के बीच चलने की खास क्षमता होती है। उम्र बढ़ने पर यही सेल्स चलने की क्षमता खो देते हैं, जिसकी वजह से हमारे बाल सफेद हो जाते हैं। आसान भाषा में कहें तो, जब मेलेनिन बनाने वाली स्टेम सेल्स ठीक से काम करना बंद कर देती हैं, तो हमारे बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। 

    पीएचडी और एनवाईयू लैंगोन हेल्थ में पोस्टडॉक्टोरल फेलो और अध्ययन प्रमुख की सन (Qi Sun), ने कहा, " हमारे अध्ययन ने हमारी बुनियादी समझ को बढ़ाया और बताया कि मेलेनोसाइट स्टेम कोशिकाएं बालों को रंगने के लिए कैसे काम करती हैं।"

    क्यू सन ने यह भी कहा कि इस अध्ययन से संभावित रूप से अटकी हुई कोशिकाओं को स्थानांतरित करके बालों को सफेद होने को टाला भी जा सकता है।"

    बालों को सफेद होने से रोका भी जा सकता है?

    शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर उनके रिसर्च के नतीजे मनुष्यों के लिए भी काम करते हैं, तो वे सफेद बालों को फिर से काला करने या फिर बाल सफेद होना रोक भी सकते हैं।

     

    शोध के प्रमुख लेखक की सन का कहना है कि मिले नए मेकैनिज़्म इस बात की संभावना को बढ़ा देते हैं कि मेलानोसाइट स्टेम सेल की यही स्थिति, मनुष्यों में भी मौजूद हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो इससे अटके हुए सेल्स को बालों के फॉलिकल कंपार्टमेंट में दोबारा भेजा जा सकता है। इससे इंसान के बालों को फिर काला करने या फिर सफेद होने से रोकने का तरीका मिल सकता है। 

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner