Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Shivratri पर पूजा के समय पहनें भगवान शिव के प्रिय रंगों की साड़ी, पूरी होगी मनचाही मुराद

    सावन की शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2024) बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है ताकि उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सके। ऐसे में आप चाहें तो भोलेनाथ के कुछ प्रिय रंगों की साड़ी पहनकर भी पूजा कर सकती हैं। ये रंग देखने में भी काफी खूबसूरत होते हैं और इनके साथ आप अपनी मर्जी से ट्रेडिशनल या मॉर्डन लुक कैरी कर सकती हैं।

    By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Thu, 01 Aug 2024 09:28 PM (IST)
    Hero Image
    Sawan Shivratri पर पहनें भगवान शंकर के प्रिय रंग (Picture Courtesy: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Shivratri 2024: वैसे तो हर महीने शिवरात्रि आती है, लेकिन सावन में आने वाली शिवरात्रि का बेहद खास महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शंकर की पूजा करने से सारी मनोकामना पूरी होती हैं और मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन भोलेनाथ को गंगाजल, बेल पत्र, धतुरा, आक के फूल, फल और भांग चढ़ाकर उनका अभिषेक किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी सावन की शिवरात्रि का व्रत रखना चाहती हैं, तो इस दिन आप भगवान शिव के कुछ प्रिय रंगों के वस्त्र भी पहन सकती हैं। ऐसी मान्यता है कि ये रंग भगवान शंकर को बहुत प्रिय हैं और वे इन रंगों से प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं भोलेनाथ के प्रिय रंगों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाल या मरून रंग

    लाल या मरून रंग को माता पार्वती का प्रिय रंग माना जाता है, जिसके कारण शिवजी भी इस रंग को खूब पसंद करते हैं। शिवरात्रि पर आप लाल या मरून रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इसके लिए आप सिलेब्रिटीज से भी इंस्पायर्ड लुक्स क्रिएट कर सकती हैं। लाल रंग की साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप लुक और हल्की जूलरी आपके लुक पर चार चांद लगा देंगी।

    Sawan Shivratri 2024

    (Picture Courtesy: Pinterest)

    यह भी पढ़ें: Hariyali Teej पर सिलेब्रिटीज से इंस्पायर्ड ग्रीन साड़ी में आप भी दिखेंगी कमाल

    हरा रंग

    हरा रंग सावन में खूब पहना-ओढ़ा जाता है। इस महीने में महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां जरूर पहनती हैं। इस रंग को भगवान शंकर का प्रिय रंग माना जाता है। इसलिए इस शिवरात्रि आप भी हरे रंग की साड़ियां पहन सकती हैं, जो आपके लुक को काफी खास बना देगी। इस रंग के साथ आप गोल्डन जूलरी कैरी कर सकती हैं या मॉर्डन लुक के लिए मिनिमल जूलरी भी खूब फबेगी। इस लुक को और निखारने के लिए हरे रंग की साड़ी के साथ लाल रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। सिलेब्रिटीज के कुछ लुक्स की मदद से भी आप अपना लुक तैयार कर सकती हैं।

    Sawan Shivratri 2024

    (Picture Courtesy: Instagram)

    आसमानी

    आसमानी रंग को भी भगवान शंकर का प्रिय रंग माना जाता है। इस रंग की साड़ियां भी खूब पसंद की जाती हैं। हल्का रंग होने की वजह से इससे आप मॉर्डन लुक भी क्रिएट कर सकती हैं या आप चाहें, तो इसके साथ ट्रेडिशनल लुक भी कैरी कर सकती हैं। सिलेब्रिटीज के कुछ लुक्स को देखकर आप अपने लिए भी एक खास लुक तैयार कर सकती हैं।

    Sawan Shivratri 2024

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह भी पढ़ें: सावन में इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स से सजाएं अपने हाथ