Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Reversing Age: समय से पहले दिखने लगे हैं बूढ़ें तो आज ही दैनिक जीवन में तुरंत करें यह बदलाव और देखें प्रभाव

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sat, 25 Feb 2023 06:09 PM (IST)

    Reversing Age उम्र से ज्यादा दिखाई देने के चलते कई बार लोगों का आत्मसम्मान और आत्मविश्वास प्रभावित होता है। चलिए जानते हैं कि दैनिक दिनचर्या में ऐसे कौन से बदलाव कर के आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

    Hero Image
    Reversing Age: समय से पहले दिखने लगे हैं बूढ़ें तो दैनिक जीवन में तुरंत करें यह बदलाव और देखें प्रभाव

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Biological Age: बुढ़ापा एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसे कोई भी तकनीक या क्रीम या फिर स्किन केयर प्रोडक्ट नहीं बदल सकता। समय के साथ हर व्यक्ति बूढ़ा होता जाता है। लेकिन कुछ लोगों में देखा जाता है कि वो अपने वास्तविक या जैविक उम्र से ज्यादा दिखाई देते हैं। इसके चलते कई बार उनका आत्मसम्मान और आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है। कुछ मामलों में तो लोग सामाजिक उपस्थिती से भी कटने लगते हैं। इसके अलावा, जैविक उम्र से अधिक उम्र का दिखने से पता चलता है कि किसी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ सब कुछ ठीक नहीं है। यह खराब स्वास्थ्य स्तर को भी दर्शाता करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन एक स्वस्थ जीवन शैली के जरिए निस्संदेह इसे कम किया जा सकता है। गुणवत्तापूर्ण जीवनशैली जीने से लंबे समय तक जीने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं ऐसी आदतों के बारे में जिससे हमारे जैविक उम्र को किया जा सकता है।

    जैविक एज कम करने के लिए दैनिक आदतें-

    आपका आहार

    जैविक उम्र को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट और भरपूर फाइबर युक्त पौष्टिक आहार लें।

    व्यायाम

    नियमित व्यायाम करने से आपकी त्वचा और शरीर पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा, जिससे आपकी उम्र कम दिखने में मदद मिल सकती है।

    नींद

    लगातार नींद का एक ही पैटर्न रखने और गुणवत्तापूर्ण और आरामदायक नींद लेने से आपकी जैविक आयु कम दिख सकती है।

    तनाव कम करना

    ध्यान करना और अपने परिवार के साथ समय बिताने जैसी गतिविधियों के साथ आप अपने तनाव के स्तर को कम कर सकते हैं, जिससे समय से पहले बढ़े उम्र को कम करने में मदद मिल सकती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।