नाखूनों का लुक बिगाड़ रहा है मेहंदी का रंग, तो इसे हटाने के लिए अपनाएं दादी-नानी के 4 नुस्खे
इस लेख में नाखूनों से मेहंदी का रंग हटाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताया गया है। अक्सर मेहंदी लगाने के बाद इसका रंग अक्सर लुक खराब कर देता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों से मेहंदी हटा सकते हैं। ये उपाय आसान हैं और इनसे नाखूनों को कोई नुकसान भी नहीं होता।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मेहंदी का खास महत्व होता है। यह सुहागन स्त्री के लिए भी बेहद अहम होती है। यह सोलह शृंगार का भी हिस्सा होता है और इसे सुहाग की निशानी भी मानी जाती है। इन सबके अलावा यह हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करती है। शादी या अन्य किसी फंक्शन पर मेहंदी लगाना काफी आम है। कई महिलाओं को मेहंदी लगाना बेहद पसंद भी होता है।
मेहंदी की डिजाइन कोई भी हो, फिंगर टिप पर मेहंदी लगाए बिना इनकी शोभा नहीं बढ़ती। हालांकि, कई बार फिंगर टिप पर मेहंदी लगाने की वजह से नाखूनों पर इसका रंग चढ़ जाता है, जिसे निकाल पाना आसान नहीं होता है। नाखूनों पर लगा मेहंदी का यह रंग लुक में बेहद खराब लगता है, जिसे निकालने के लिए अक्सर महिलाएं कई तरीके अपनाती हैं, लेकिन कलर नहीं निकाल पाती। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे उपायों के बारे में, जिनकी मदद से आप आसानी से नाखूनों पर लगी मेहंदी को निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- दोनों में से ग्लोइंग स्किन के लिए कौन ज्यादा असरदार? यहां दूर करें कन्फ्यूजन
नींबू और बेकिंग सोडा
नाखूनों पर लगी मेहंदी को निकालने के लिए आप नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लेकर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके नींबू का रस मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को नाखूनों पर लगाकर 5-10 मिनट के लिए सूखने दें। बाद में हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से धो लें।
टूथपेस्ट
दांतों को चमकाने वाला टूथपेस्ट भी नाखून पर लगी हटाने में मदद करता है। इसे आपको बस अपने नाखून पर लगाना होगा और फिर किसी पुराने टूथब्रश या अपनी उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे मेहंदी को रगड़ें। इसे कुछ मिनट पर लगा रहने दें और फिर धो लें। इसमें मौजूद लाइट अब्रेसिव पार्टिकल दाग हटाने में मदद करते हैं।
नारियल तेल
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद नारियल तेल भी नाखून पर लगी मेहंदी को हटाने में मददगार है। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें। फिर नाखूनों पर नारियल तेल से मसाज करें और इसके बाद नाखूनों को कुछ देर गुनगुने पानी में डालकर रखें।
चीनी
आप शक्कर यानी चीनी की मदद से भी नाखूनों पर चढ़ा मेहंदी का रंग उतार सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच चीनी लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। अब इन दोनों को अच्छे से मिलाएं और फिर हल्के हाथों से नाखूनों के ऊपर स्क्रब करें। बाद में ठंडे पानी से हाथों धो लें। ऐसा करने से मेहंदी के दाग आसानी से निकल जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।