Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ramadan Outfit Ideas 2023: रमजान के लिए ढूंढ रही हैं कुछ स्टाइलिश और ट्रेडिशनल? यहां से लें आइडिया

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 12:56 PM (IST)

    रमजान में नए-नए कपड़े पहनने का भी काफी महत्व है। इस त्योहारी सीजन में फैशन स्टेटमेंट बनाने और स्टाइलिश दिखने के लिए आपने भी अब तक तो अपनी तलाश शुरू कर ही दी होगी। तो यहां से लें आइडिया।

    Hero Image
    Ramadan Outfit Ideas 2023: रमजान के लिए ढूंढ रही हैं कुछ स्टाइलिश और ट्रेडिशनल? यहां से लें आइडिया

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ramadan Outfit Ideas 2023: रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। घरों में इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। खान-पीने और परिवार के साथ समय बिताने के साथ इस त्योहार में नए-नए कपड़े पहनने का भी काफी महत्व है। इस त्योहारी सीजन में फैशन स्टेटमेंट बनाने और स्टाइलिश दिखने के लिए आपने भी अब तक तो अपनी तलाश शुरू कर ही दी होगी। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ सेलेब्रिटी इंस्पायर्ड लुक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप ईद के लिए अपना आउटफिट तैयार कर सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सारा अली खान

    सारा अली खान जो अपने ट्रेडिशनल आउटफिट कलेक्शन के लिए जानी जाती हैं, उनका ये सफेद शरारा पैंट और स्टाइलिश ब्लाउज काफी खूबसूरत दिख रहा है। हालांकि, आप चाहें तो इसे एक शॉर्ट कुर्ते के साथ भी पहन सकती है। साथ में एक फुल स्लीव जैकेट भी है, जिसे अपने सुविधा के मुताबिक पहना जा सकता है।

    अदिति राव हैदरी

    अदिति राव हैदरी अपने रॉयल अंदाज और क्लासी च्वॉइस के लिए मशहूर हैं। उनका ये लाल अनारकली सूट रमजान के मौके के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इस आउटफिट को एक चोकर सेट और झुमके के साथ स्टाइल किया गया है। 

    आलिया भट्ट

    फैशनिस्टा आलिया भट्ट का ये नीला वेल्वेट कुर्ता रमजान के लिए एक क्लासी वाइब देगा। वेल्वेट एक सदाबहार फैब्रिक है, जिसे आप सालों बाद भी उतने ही शान के साथ पहन सकती हैं।

    कियारा आडवाणी

    कियारा आडवाणी का ये शरारा स्टाइल पैंट और ब्लाउज काफी ग्लैमरस लुक दे रहा है। लेकिन साथ में इसके साथ स्टाइलिश कोटी भी दी गई है, जिसे आप अपने हिसाब से कैरी कर सकती हैं। 

    शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी आज भी अपने से कम उम्र की हसीनाओं को टक्कर देती देखी जाती हैं। उनका यह लूज क्रॉप टॉप घेरदार स्कर्ट एक कम्फर्टेबल और स्टाइलिश आउटफिट है।