Priyanka Chopra Skincare Tips: रूखी त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 चीज़ों का इस्तेमाल करती हैं प्रियंका चोपड़ा
Priyanka Chopra Skincare Tips घर पर मौजूद चीज़ों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा को ज़्यादा फायदा पहुंचता है। क्योंकि इसमें न तो कैमिकल्स होते हैं और न ही इनसे किसी तरह का नुकसान पहुंचता है। आइए जानें प्रियंका चोपड़ी के ब्यूटी सीक्रेट्स।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Priyanka Chopra Skincare Tips: सालों से, भारतीय महिलाएं दादी और नानियों की बताई गईं ब्यूटी टिप्स का पालन करती आई हैं, जिसमें इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीज़ें आसानी से हमारे घरों में मिल जाती हैं और काफी असरदार भी होती हैं। इन उपायों में आमतौर पर तेल, कच्चा दूध, हल्दी आदि जैसी चीज़ों को लिया जाता है। एक्ट्र्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए स्किन केयर रुटीन में तीन चीज़ों का इस्तेमाल करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा त्वचा के लिए घरेलू उपायों के इस्तेमाल के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं। घर पर मौजूद चीज़ों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा को ज़्यादा फायदा पहुंचता है। क्योंकि इसमें न तो कैमिकल्स होते हैं और न ही इनसे किसी तरह का नुकसान पहुंचता है। प्रियंका भी घरेलू नुस्खों को फॉलो करने में यकीन करती हैं। यह एक्ट्रेस नारियल तेल से बना एक आसान सा फेस मास्क यूज़ करती हैं, जो उनकी त्वचा को तुरंत ग्लो देता है।
नारियल तेल
नारियल के तेल इस्तेमाल बालों के लिए ज़्यादा किया जाता है, लेकिन यह वास्तव में त्वचा के लिए भी अद्भुत साबित होता है। इसके बावजूद कि कई ब्यूटी गुरुओं का मानना है नारियल का तेल त्वचा के रोमछिद्रों को बंद करके ब्लैकहेड्स पैदा करते है, असल में ये तेल सदियों से त्वचा के लिए बेहतरीन साबित हो रहा है।
कई मामलों में यह त्वचा से एक्ने को साफ कर चुका है।
प्रियंका आमतौर पर नारियल तेल का इस्तेमाल मेकअप को उतारने के लिए करती हैं। वह चेहरे पर तेल को लगाकर इसके ऊपर गुनगुना तौलिया रखती हैं, जिससे उनके चेहरे को आराम पहुंचता है। फिर तौलिए को हटाएं और चेहरे को साफ कर लें। इससे त्वचा बिल्कुल साफ हो जाती है।
बेसन
बेसन भी त्वचा के लिए किसी जादू कम काम नहीं करता। यह स्किन को एक्सफॉलिएट करने के लिए बेस्ट है। आप चाहे तो इसे दही, हल्दी और शहद के साथ मिलाकर लगा सकती हैं। बेसन तेल उत्पादन को संतुलित करने में अद्भुत काम करता है। इससे त्वचा कोमल और मुलायम बनती है और डेड सेल्स भी निकल जाते हैं।
ओटमील
ओटमील को चेहरे पर फेस मास्क की तरह लगाना रूखी त्वचा के लिए एक अचूक उपाय है। प्रियंका इसके लिए ओटमील में दही और हल्दी को मिलाकर इस पेस्ट को एक्फोलिएट की तरह इस्तेमाल करती हैं। इन चीज़ों को लगाने से पहले स्किन पर पैच टेस्ट ज़रूर कर लें। कई बार प्राकृतिक चीज़ों से भी एलर्जी हो सकती है क्योंकि सब की त्वचा अलग तरह की होती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।