Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Independence Day: राजस्थानी लहरिया प्रिंट की पगड़ी में नजर आए PM Modi, यहां देखें उनके पिछले 11 साल के लुक्स

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 09:43 AM (IST)

    पूरा देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने राजधानी दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराकर देश को संबोधित किया। इस बार पीएम मोदी राजस्थानी लहरिया पगड़ी में नजर आए। वह हर साल अलग अंदाज में दिखाई देते हैं। आइए नजर डालते हैं उनके पिछले 11 साल के लुक्स पर।

    Hero Image
    इस बार भी खास रहा पीएम मोदी का लुक (Picture Credit- X)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देश इस साल अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) मना रहा है। हर साल आजादी के जश्न को देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 15 अगस्त, 1947 का दिन भारत के इतिहास में काफी अहमियत रखता है, क्योंकि यह वही दिन है जब आजाद भारत का जन्म हुआ था। इस खास दिन के जश्न के मौके पर हर साल राजधानी दिल्ली के लाल किले पर समारोह आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किले की प्राचीन पर तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर साल मोदी बेहद खास लुक में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते नजर आते हैं, जिन पर हर किसी के निगाहें टिकी रहती हैं। इस बार भी पीएम अपने आउटफिट और खासतौर पर उनकी अलग तरह की पगड़ी को लेकर आकर्षण का केंद्र बने रहें। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको न सिर्फ उनके इस साल के बल्कि साल 2014 से लेकर अभी तक पहनी गई विभिन्न तरह की पगड़ियों के बारे में बताएंगे-

    साल 2014

    प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने बेहद खास तरह की पगड़ी पहनी थी। लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराते हुए पीएम मोदी जोधपुरी पगड़ी में नजर आए थे। लाल रंग की इस राजस्थानी पगड़ी के किनारे पर हरे रंग की डिजाइन बनी हुई थी, जो इसे और भी खूबसूरत बना रही थी।

    साल 2015

    इसके बाद साल 2015 यानी अपने दूसरे स्वतंत्रता दिवस के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पीले रंग की पगड़ी चुनी थी। गहरे पीले रंग के साफे से बनी इस पगड़ी पर लाल और हरे रंग की लकीरें भी खिंची हुई थीं।

    साल 2016

    साल 2016 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री गुलाबी, लाल और पीले रंग के साफे से बनी पगड़ी पहने नजर आए। उसके साथ ही वह सफेद रंग के कुर्ते और पयजामे में नजर आए थे।

    साल 2017

    15 अगस्त 2017 के मौके पर प्रधानमंत्री गहरे लाल और पीले रंग की पगड़ी पहने दिखाई दिए। उनकी पगड़ी पर सुनहरे रंग की लकीरें भी बनी हुई थीं, जो इसके लुक को और निखार रही थी। साथ ही उन्होंने अपनी इस पगड़ी को गोल्डन कुर्ते-पयजामे और सदरी के साथ पेयर किया था।

    साल 2018

    साल 2018 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम एक बार फिर अलग अंदाज में नजर आए। केसरिया और लाल रंग के साफे से बनी पगड़ी में वह बेहद शानदार लग रहे थे और यह पगड़ी सफेद कुर्ते पयजामे पर काफी जंच रही थी।

    साल 2019

    साल 2019 में छठवीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मल्टी कलर पगड़ी चुनी। पीले, हरे, लाल जैसे रंगों से बनी यह पगड़ी उनके सफेद कुर्ते के साथ बिल्कुल मेल खा रही थी।

    साल 2020

    साल 2020 यानी कोरोनाकाल में भी प्रधानमंत्री अलग अंदाज में नजर आए थे। इस साल देश को संबोधित करते हुए वह केसरिया और क्रीम रंग की पगड़ी पहने दिखाई दिए थे। वहीं, कोरोना होने की वजह से उन्होंने इसी रंग का मास्क भी पहना हुआ था।

    साल 2021

    साल 2021 में मनाए गए स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी कोल्हापुरी फेटा स्टाइल पगड़ी में दिखाई दिए। हालांकि, काफी लंबी होने की वजह से यह पगड़ी पीछे तक लटकती नजर आई, लेकिन यह लुक पीएम पर काफी जंच रहा था।

    साल 2022

    इसके बाद 2022 में आजादी का जश्न मनाते हुए पीएम क्रीम रंग की पगड़ी पहने नजर आए। खास बात यह थी कि उनकी इस पगड़ी पर तिरंगे प्रिंट की डिजाइन भी बनी हुई थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।

    साल 2023

    बीते साल यानी साल 2023 में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने मल्टी कलर राजस्थानी पगड़ी पहनी थी। साथ ही उन्होंने ऑफ व्हाइट कुर्ता, सफेद पेंट और पॉकेट स्क्वायर वाली जैकेट से अपने लुक को पूरा किया था।

    साल 2024

    बात करें इस साल के उनके लुक की, तो 78वें स्वतंत्रता दिवस के समारोह के लिए पीएम मोदी ने राजस्थानी लहरिया प्रिंट पगड़ी चुनी। इसके साथ ही वह सफेद कुर्ता और चूड़ीदार के साथ हल्के नीले रंग की बंद गला जैकेट पहने नजर आए।