Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Style Icon PM Modi: पीएम मोदी के 7 फैशन स्टेटमेंट्स जो उन्हें बनाते हैं देश का 'स्टाइल आइकन'

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Tue, 17 Sep 2019 09:50 AM (IST)

    Style Icon PM Modi नरेंद्र मोदी को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और स्वर्गीय राजीव गांधी के बाद देश के सबसे स्टाइलिश और स्मार्ट पीएम माना जाता है।

    Style Icon PM Modi: पीएम मोदी के 7 फैशन स्टेटमेंट्स जो उन्हें बनाते हैं देश का 'स्टाइल आइकन'

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइ डेस्क। Style Icon PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर यानी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। नरेंद्र मोदी को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और स्वर्गीय राजीव गांधी के बाद देश के सबसे स्टाइलिश और स्मार्ट पीएम माना जाता है। युवाओं के लिए फैशन आइकन बन चुके पीएम मोदी का हर अवसर में स्टाइल स्टेटमेंट छाया रहता है। जिस तरह से देश में पंडित नेहरू के बंद गले वाले जैकेट को नेहरू जैकेट के नाम से मशहूर हो गया वैसे ही आधी बाज़ू के कुर्ते का फैशन लाने वाले पीएम हैं मोदी रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनकी आलोचना चाहे जितनी कर लें, लेकिन एक बात से सभी सहमत होंगे कि नरेंद्र मोदी की पहचान उनके स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से भी होती है। उन्हें 'स्टाइल आइकॉन' कहना बिल्कुल भी ग़लत नहीं होगा। तो आइए उनके जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं पीएम मोदी के 8 स्टाइल स्टेटमेंट्स के बारे में।

    प्रधानमंत्री जब पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबोमा से मिले थे तब उन्होंने अपने नाम का मोनोग्राम सूट पहनकर सबको चौंका दिया था। उस वक्त उनके महंगे सूट की काफी आलोचना की गई थी। 

     

    भारत के सभी प्रधानमंत्री हमेशा फॉर्मल कपड़ों में ही देखें गए हैं। हालांकि, मोदी ऐसे पीएम हैं जो एक्पेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटे। फॉर्मल्स के अलावा उन्हें टीशर्ट और ट्राउज़र्स में गोल्फ खेलते भी देखा गया है। देसी कपड़ों के साथ वह वेस्टर्न लुक भी बहुत अच्छी तरह से कैरी करते हैं।  

    इसी साल प्रधानमंत्री मोदी अंडमान-निकोबार आइलैंड की राजधानी पोर्ट ब्लेयर पहुचे थे। जहां उन्हें 'मुण्डू' पहने देखा गया था। ये दक्षिण भारत का पारंपरिक परिधान है। इस तरह के पारंपरिक पहनावे में भी मोदी काफी फब भी रहे थे।  

    प्रधानमंत्री मोदी ने कई लुक्स ट्राइ किए हैं। मोनोग्राम सूट के बाद पीएम मोदी ने मोनोग्राम शॉल भी पहनी। अपने फ्रांस दौरे पर मोदी ने काले रंग की शॉल पहनी थी जिसपर NM साफ देखा जा सकता था।  

     

    बराक ओबामा के साथ मुलाकात के समय पीएम भगवा रंग की पश्मीना शॉल में दिखे थे।

     

    फिर चीन दौरे पर उन्हें शेड्स और शॉल पहने देखा गया।

    उसके बाद नेपाल दौरे पर मोदी से अपना पसंदीदा देसी लुक अपनाया।