Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pimples Home Remedies: इन घरेलू उपायों की मदद से एक रात में पाएं पिंपल्स से छुटकारा

    Pimples Home Remedies किसी पार्टी इवेंट या शादी में जाना है और चेहरे पर पिंपल्स हो रखे हैं तो यहां दिए गए घरेलू उपायों की मदद से आप एक ही रात में पा सकते हैं इससे छुटकारा। आइए जानते हैं क्या है ये उपाय।

    By Priyanka SinghEdited By: Updated: Wed, 07 Dec 2022 09:56 AM (IST)
    Hero Image
    Pimples Home Remedies: इन उपायों से एक ही रात में पाएं पिंपल्स से छुटकारा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pimples Home Remedies: पिंपल्स स्किन से जुड़ी बहुत ही आम समस्या है लेकिन चेहरे पर एक भी पिंपल से खूबसूरती तो कम करता ही है साथ ही स्ट्रेस लेवल भी बढ़ा देता है। वैसे तो स्किन केयर की कमी और त्वचा में मौजूद गंदगी से पिंपल्स की समस्या होती है। लेकिन कई बार हॉर्मोनल बदलाव, अनहेल्दी खानपान, कॉस्मेटिक्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल और दवाओं का सेवन भी इसकी वजहें हो सकती हैं। पिंपल्स को जल्द से जल्द हटाने के लिए ज्यादातर महिलाएं इन्हें जबरदस्ती फोड़ने और नाखूनों से छिलकर हटाने की कोशिश करती हैं। जिससे कंडीशन और ज्यादा खराब हो जाती है और चेहरे पर दाग भी बन जाते हैं। तो ये तरीका बिल्कुल भी सही नहीं, इसकी जगह आप यहां दिए गए घरेलू उपायों को करें ट्राय, जो है काफी कारगर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. पिंपल्स हटाने में फायदेमंद है लहसुन और शहद 

    लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो स्किन पर पनपने वाले बैक्टीरिया को रोकने में मदद करता है। साथ ही इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जिससे पिंपल्स की समस्या होती है दूर। 

    ऐसे करें इस्तेमाल

    एक या दो कली लहसुन की लें। इसे पीसकर पेस्ट बना लें।

    इसमें थोड़ा शहद मिक्स करें।

    अब इसे पिंपल्स वाली जगह लगाकर कुछ देर छोड़ दें।

    बाद में पानी से धो लें।

    2. पिंपल्स हटाने में फायदेमंद है हल्दी और शहद 

    पिंपल्स हटाने में हल्दी और शहद भी काफी असरदार होता है। हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स को दूर करते हैं, वहीं शहद में का एंटीसेप्टिक गुण पिंपल्स के कारण होने वाली सूजन कम करता है। 

    ऐसे करें इस्तेमाल

    एक चम्मच शहद में चौथाई चम्मच हल्दी मिक्स करें।

    दोनों चीज़ों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

    अब इस पिंपल्स वाली जगह लगाएं।

    वैसे इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं।

    लगभग 20-25 मिनट बाद चेहरे को धों लें।

    3. पिंपल्स हटाने में फायदेमंद है नीम और हल्दी

    नीम त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मुंहासों के लिए तो ये और भी ज्यादा असरदार उपाय है। नीम और हल्दी दोनों में ही एंटी-फंगल, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरिअल तत्व पाए जाते हैं जो पिंपल्स के बैक्टिरिया को दूर करने में सहायक होते हैं।

    ऐसे करें इस्तेमाल

    नीम के 8-10 पत्तों को धोने के बाद पीस लें। उसके बाद इसमें लगभग 2 चुटकी हल्दी मिलाएं।

    इस पेस्ट को पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं।

    सूखने के बाद पानी से चेहरा धो लें।

    Pic credit- freepik