Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Perfume Hack: परफ्यूम डे पर जानें लंबे समय तक खुशबूदार बने रहने के टिप्स, शरीर के इन पॉइंट्स पर करें इस्तेमाल

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 09:36 AM (IST)

    Perfume Hack सारा दिन खुशबूदार बने रहने के लिए हम चाहे कितनी भी महंगी परफ्यूम कयों ना खरीद लें पर थोड़े ही समय में हम महसूस करते हैं कि हमारे परफ्यूम की खुशबू का प्रभाव कम हो गया है। इसी से जुड़े कुछ टिप्स आपको बताने जा रहे हैं।

    Hero Image
    Perfume Hack: परफ्यूम डे पर जानें लंबे समय तक खुशबूदार रहने के टिप्स, शरीर के इन पॉइंट्स पर करें इस्तेमाल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Perfume Hack:  परफ्यूम हमारे डेली लाइफ में इस्तेमाल करने वाले महत्वपूर्ण प्रोडक्ट्स में से एक है। हम इसके बाहर निकलने की सोच भी नहीं सकते। कुछ लोग तो इसके इतने शौकीन होते हैं कि सारा दिन खुशबूदार बने रहने के लिए महंगे से महंगा परफ्यूम खरीदते हैं। खैर हम सभी चाहते हैं कि हमारा परफ्यूम लंबे समय तक चलने वाला हो ताकि हम दिन भर तरोताजा और महकते रहें। हालांकि, ऐसा होता नहीं है। हम चाहे कितनी भी महंगी परफ्यूम क्यों ना खरीद लें पर थोड़े ही समय में महसूस करते हैं कि इनकी खुशबू का प्रभाव कम हो गया है। इसी को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परफ्यूम लगाने की कला में महारत हासिल करने से पहले अपने शरीर को ठीक से समझना जरूरी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस प्रकार के परफ्यूम या बॉडी स्प्रे का उपयोग कर रहे हैं, यदि आप इसे अपने शरीर के कुछ प्रमुख क्षेत्रों पर लगाते हैं, तो यह अधिक समय तक टिके रहने और अच्छी महक देने की संभावना रखता है। यहां जानें टिप्स-

    लंबे समय तक परफ्यूम को टिकाने के लिए टिप्स-

    बाल

    अच्छी और लंबे समय तक खुशबू बरकरार रखने के लिए, जहां आप परफ्यूम लगा सकते हैं, वह हैं आपके बाल। स्प्रे को अपने बालों से 10 इंच दूर रखें और परफ्यूम को हल्के से स्प्रे करें। जब आप अपने बालों पर परफ्यूम लगाते हैं, तो हर बार जब आप अपने बालों को पलटते हैं तो खुशबू निकलती है, जिससे आपकी महक खूबसूरत और ताजी हो जाती है।

    कानों के पीछे

    परफ्यूम लगाने के लिए आपके कान के पीछे का क्षेत्र या आपकी गर्दन की नस एकदम सही है। यह इवैपोरेशन को रोककर खुशबू को बरकरार रखते हैं। यह एक ऐसा अभ्यास है, जिसे लोग सालों से 'इतर' के साथ करते आ रहे हैं। इससे आपका परफ्यूम लंबे समय तक चल सकती है। अपने कानों के पीछे कुछ परफ्यूम स्प्रे करें, कई बार इसके एक दिन से अधिक समय तक चलने की संभावना होती है।

    पल्स पॉइंट्स

    विशेषज्ञों के अनुसार, पल्स पॉइंट्स की गर्माहट परफ्यूम की खुशबू को गर्म करती है और इसे बेहतर तरीके से सूंघने की अनुमति देती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पल्स पॉइंट्स पर परफ्यूम स्प्रे करने से खुशबू बढ़ती है और लंबे समय तक अच्छी महक बनी रहती है। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहे, तो अपने पल्स पॉइंट्स पर थोड़ा परफ्यूम स्प्रे करना न भूलें।

    कोहनी के अंदर

    कोहनी के अंदर का क्षेत्र गर्मी को बढ़ावा धेता है, जिससे सुगंध तेजी से विकसित होती है। यह लगभग वही प्रक्रिया है जो पल्स पॉइंट्स के रूप में अपनाते हैं। गर्मी सुगंध को बढ़ाती है और इसे लॉक कर देती है। इसलिए, अगली बार जब आप परफ्यूम लगाएं, तो अपनी कोहनी के अंदर कुछ स्प्रे करना न भूलें। यह टिप किसी भी बड़े कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान काम आ सकती है, जहां आपको दोबारा परफ्यूम इस्तेमाल करने का मौका नहीं मिल पाएगा।

    अपने घुटनों के पीछे

    परफ्यूम लगाने के लिए आपके घुटनों के पीछे का नरम हिस्सा एक और बेहतरीन ऑप्शन है। जब आप अपने पैरों को क्रॉस करते हैं, तो घुटनों के पीछे लगी परफ्यूम से खुशबू आएगी, खासकर अगर आप कोई ड्रेस पहनते हैं।