विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

52 गज का दामन नहीं, बिहार की बावनबूटी साड़ी है खास; राष्ट्रपति भी थे नालंदा की इस कला के मुरीद

Published: Sun, 29 Nov 2026 11:05 AM (IST)

बिहार की बावनबूटी साड़ी का इतिहास नालंदा से जुड़ा है, जो 3-4 शताब्दी पुराना है और बौद्ध धर्म के प्रतीकों से प्रेरित है।

नालंदा से जुड़ा है बावनबूटी साड़ी का इतिहास (Image Source: AI Generated)

नालंदा से जुड़ा है बावनबूटी साड़ी का इतिहास (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साड़ियों की डिजाइन के साथ ही उसके कपड़े में भी इतनी वैरायटी हैं कि महिलाएं मौसम, ओकेजन, पसंद और ऑप्शंस के हिसाब से इसे चुन सकती हैं। इनमें बनारसी, कांजीवरम, पटोला, चंदेरी, बांधनी, माहेश्वरी और न जाने कितनी ही तरह की साड़ियां शामिल हैं। पर क्या आपने कभी बिहार की बावनबूटी साड़ी के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो आइए आपको इस साड़ी की खासियत और इतिहास दोनों के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

नालंदा से जुड़ा है बावनबूटी साड़ी का इतिहास 

बिहार का नालंदा जो 5वीं शताब्दी से ही बौद्ध धर्म का गढ़ रहा, बावन बूटी साड़ियों का भी केंद्र माना जाता है। कहा जाता है कि इन साड़ियों की शुरुआत आज से 3-4 शताब्दी पहले ही हो चुकी थी। हालांकि, इनपर बावन बूटियों के बनाए जाने के पीछे कोई ठोस कहानी नहीं मिल पाई है पर इसका बौद्ध धर्म से खास नाता है। दरअसल, साड़ी पर जिन 52 बूटियों यानी मोटिफ्स को बारीकी से बुना जाता है, वो बौद्ध धर्म के प्रतीक हैं। 

आकृति के पीछे छिपा है गहरा मतलब 

इन साड़ियों की खासियत ही इसपर उकेरी गई बारीक और जटिल डिजाइन हैं। इसे देखने पर कोई भी पहचान सकता है कि ये प्रकृति के प्रतीक के तौर पर बनाई गई हैं। कभी कमल का फूल, कभी पान का पत्ता और शंख, कभी परवल की सब्जी तो कभी कौड़ियां और पहिया, इन साड़ियों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते है। फिर समय के साथ इसपर हाथी, हंस, बैल, घोड़ा और दूसरे फूल भी जोड़ दिए गए। इनमें कमल, पहिया धर्म चक्र, और बोधि वृक्ष से जुड़ी आकृतियां बौद्ध धर्म की शिक्षा का प्रतीक मानी जाती हैं। 

क्यों रखा गया बावनबूटी नाम? 

साड़ी को बावन बूटी कहे जाने की वजह यही है कि इसपर 2-3 आकृतियों को एक साथ नहीं उकेरा जाता, बल्कि किसी एक आकृति को चुनकर उसे ही 52 बार दोहरा दिया जाता है। हालांकि, यह नाम हरियाणा के 52 गज के दामन वाले घेरदार घाघरे से मिलता-जुलता है, लेकिन इसका तरीका और इतिहास अपने आप में बेहद खास है। 

भारत के पहले राष्ट्रपति ने सराही थी कला 

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने इस कला को खूब प्यार दिया था। कहते हैं कि उन्होंने बावनबूटी की डिजाइन के खास पर्दे बनवाकर राष्ट्रपति भवन में लगवाए थे। यही वो कदम था जिसके बाद नालंदा की बावनबूटी साड़ी को खूब लोकप्रियता मिली। आज इसी साल यानी 2026 के जून महीने में इस साड़ी को जीआई टैग मिल गया है। 

यह भी पढ़ें- कूच बिहार की महारानी ने फ्रांस से मंगवाई थी 9 गज की सफेद साड़ी, तभी से शिफॉन की हुई थी भारत में रॉयल एंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।