Nita Ambani ने ऑरेंज बांधनी साड़ी में जीता सभी का दिल, मुदित दानी की शादी में दिखा उनका शानदार अंदाज
हाल ही में टेबल टेनिस प्लेयर मुदित दानी में मुंबई में शादी की जिसमें पूरा अंबानी परिवार शामिल हुआ था। सभी ने ट्रेडिशनल अटायर पहने थे लेकिन लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान नीता अंबानी ने खींचा। इन्होंने ऑरेंज रंग की बांधनी साड़ी (Nita Ambani Bandhani Saree) पहनी थीं जिसमें वे काफी खूबसूरत और एलिगेंट लग रही थीं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े बिजनेशमैन मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार हमेशा से फैशन और स्टाइल के लिए चर्चा में रहता है। हाल ही में टेबल टेनिस चैंपियन मुदित दानी की मुंबई में हुई शादी में अंबानी परिवार एक बार फिर सुर्खियों में छा गया। लेकिन इन सभी में सबसे खूबसूरत और अट्रैक्टिव मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani in Orange Bandhani Saree) लग रही थीं। उन्होंने एक बेहद ही खूबसूरत ऑरेंज बांधनी साड़ी में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आइए जानते हैं नीता अंबानी के इस खास लुक के बारे में।
अंबानी परिवार का शानदार अंदाज
मुदित दानी की शादी में अंबानी परिवार पूरे परिवार के साथ पहुंचा। मुकेश अंबानी ने एक क्लासिक कुर्ता-पायजामा पहना था, जबकि उनके बेटे अकाश और अनंत अंबानी भी ट्रेडिशनल इंडियन अटायर में नजर आए। अंबानी परिवार की बहुएं- श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भी काफी एलिगेंट और स्टाइल दिख रही थीं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नीता अंबानी के ऑउटफिट को लेकर हुई।
यह भी पढ़ें: 200 करोड़ का बाजूबंद, 450 करोड़ का नेकलेस; जानिए Ambani परिवार के पास कितने करोड़ के गहने
नीता अंबानी का स्टनिंग लुक
नीता अंबानी ने एक वाइब्रेंट ऑरेंज बांधनी साड़ी पहनी थी, जिस पर जरी का काम किया हुआ था। बांधनी प्रिंट राजस्थानी हस्तकला का एक बेहतरीन नमूना है, जो नीता अंबानी के ट्रेडिशनल लुक पर चार चांद लगा रहा था। उन्होंने इस साड़ी को स्लीवलेस और बैकलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल किया, जो उनके ट्रेडिशनल लुक को एक मॉडर्न टच दे रहा था।
एक्सेसरीज और मेकअप
नीता अंबानी ने अपने ज्वैलरी में मोतियों का नेकलेस और डायमंड झुमके पहने थे, जो उनके सोफिस्टिकेटेड स्टाइल को और भी निखार रहे थे। उन्होंने भारी ज्वैलरी की बजाय मिनिमलिस्टिक एक्सेसरीज चुनीं, जिससे उनका पूरा लुक बैलेंस्ड और एलिगेंट लगा।
मेकअप के मामले में भी नीता अंबानी ने सबटल ऑप्शन को ही चूज किया। उन्होंने न्यूड शेड्स का इस्तेमाल किया, जिसमें हल्की शिमर आई शैडो और न्यूट्रल लिप कलर शामिल था। उनके बालों को साइड पार्टेड बन में स्टाइल किया गया था, जिससे उनका पूरा लुक क्लासिक और टाइमलेस लग रहा था।
नीता अंबानी का फैशन स्टेटमेंट
अंबानी परिवार हर इवेंट में अपने स्टाइलिश अंदाज से सबको इंप्रेस करता है। चाहे वह शादी हो, फंक्शन हो या फिर कोई धार्मिक आयोजन, उनका फैशन सेंस हमेशा ट्रेंडसेटिंग रहता है। नीता अंबानी ने एक बार फिर साबित किया कि वह भारतीय हस्तकला और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करने में माहिर हैं।
मुदित दानी की शादी में वैसे तो पूरा अंबानी परिवार ही बेहद आकर्षक लग रहा था, लेकिन नीता अंबानी का ऑरेंज बांधनी साड़ी वाला लुक सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। नीता अंबानी के इस लुक से आप भी इंस्पायर होकर शादी या किसी इवेंट के लिए अपना एक खास लुक तैयार कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।