विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रघुपति राघव' पर भरतनाट्यम करती दिखीं नीता अंबानी, रानी-पिंक दुपट्टे और टेम्पल जूलरी में दिखा राजसी ठाठ

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:01 PM (IST)

नीता अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 'द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल' शो के दौरान भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी।  

नीता अंबानी का भरतनाट्यम मंच पर वापसी (Image Source: Instagram)

नीता अंबानी का भरतनाट्यम मंच पर वापसी (Image Source: Instagram)

HighLights

  1. नीता अंबानी ने NMACC में भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी

  2. पिता की याद में 'रघुपति राघव' भजन पर नृत्य किया

  3. पारंपरिक नारंगी-गुलाबी परिधान और टेम्पल जूलरी में दिखीं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस की चेयरपर्सन और देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को इंडियन आर्ट, म्यूजिक और कल्चर से कितना लगाव है, ये किसी से छिपा नहीं है।

वो हर बड़े प्लेटफॉर्म पर भारतीय कला को प्रमोट करती नजर आती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद स्टेज पर वापसी कर सबको सरप्राइज दे दिया है। दरअसल, नीता अंबानी ने एक खास कार्यक्रम में भरतनाट्यम परफॉर्म किया, जिसकी तस्वीरें हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं (Nita Ambani Dance Video)।

पापा की याद में थिरके कदम, 'रघुपति राघव' पर बिखेरा जादू

नीता अंबानी की यह खास परफॉर्मेंस नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के शो 'द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन' का हिस्सा थी। स्टेज पर बाकी डांसर्स के बीच नीता ने बेहद परफेक्शन के साथ एक-एक स्टेप किया। परफॉर्मेंस के दौरान उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस साफ बता रहे थे कि डांस उनके दिल के कितने करीब है।

यह पल उनके लिए काफी इमोशनल भी रहा, क्योंकि यह परफॉर्मेंस उन्होंने अपने पिता की याद में दी थी। इसके लिए उन्होंने 'रघुपति राघव राजा राम' भजन को चुना। मंच पर उतरने से पहले उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने इस स्टेज कमबैक की जानकारी दी और इसी भजन पर डांस करते हुए एक झलक दिखाई थी।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Nita Mukesh Ambani (@nitamukeshambani)

9 साल की उम्र से शुरू हुआ था डांस का सफर

नीता अंबानी का डांस से रिश्ता आज का नहीं, बल्कि बचपन का है। उन्हें कम उम्र से ही डांस का बहुत शौक था और उनके पिता ने ही उन्हें क्लासिकल डांस सीखने के लिए मोटिवेट किया था। एक वीडियो में वे बता चुकी हैं कि बचपन में ही उन्होंने भरतनाट्यम की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और जब वो महज 9 साल की थीं, तब उन्होंने अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी थी।

ऑरेंज-पिंक आउटफिट और टेम्पल जूलरी में छाया रॉयल लुक

डांस के अलावा नीता अंबानी का ट्रेडिशनल स्टाइल भी खूब चर्चा में है। इस खास मौके पर उन्होंने ब्राइट ऑरेंज और पिंक कलर का बेहद खूबसूरत कॉम्बिनेशन चुना था।

  • लहंगा और ब्लाउज: उन्होंने टैंजरीन-ऑरेंज कलर का घेरदार प्लीटेड लहंगा पहना, जो खासतौर पर भरतनाट्यम के लिए पहना जाता है। लहंगे के नीचे सुनहरी जरी ब्रोकेड का चौड़ा बॉर्डर था, जिसमें पिंक और ग्रीन कलर का हल्का टच भी था। इसके साथ उन्होंने शॉर्ट स्लीव्स वाला हॉट-पिंक ब्लाउज पेयर किया था।
  • दुपट्टा: लुक को ट्रेडिशनल वाइब देने के लिए उन्होंने गुजराती स्टाइल में रानी-पिंक दुपट्टा ड्रेप किया था। इस पर सुनहरी बूटियां, सितारे और किनारों पर बारीक सुनहरी कढ़ाई की गई थी।
  • जूलरी और हेयरस्टाइल: इस पूरे आउटफिट को उन्होंने गोल्ड की ट्रेडिशनल टेम्पल जूलरी के साथ कंप्लीट किया, जिसमें लेयर्ड नेकलेस, झुमके, चूड़ियां और मांग टीका शामिल था। बालों को पीछे की तरफ एक नीट जूड़े में बांधा गया था और थोड़े बाल खुले छोड़े गए थे। बालों में लगा लाल फूलों वाला क्लासिक गजरा उनके लुक को और निखार रहा था।

यह भी पढ़ें- दूसरों का लुक देखकर खरीदारी करने का दौर खत्म? अब महिलाएं अपना रही हैं नया फैशन मंत्र

यह भी पढ़ें- कभी असली सोने-चांदी के तारों से सजते थे शाही घरानों के कपड़े! बहुत दिलचस्प है जरदोजी एम्ब्रॉयड्री का इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।