Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Neem Shot से मिलेगी Glowing Skin, रोजाना खाली पेट पीने से मिलते हैं और भी कई फायदे

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 08:32 AM (IST)

    Neem Shot For Glowing Skin महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय प्राकृतिक चीजों से त्वचा को निखारना सस्ता और टिकाऊ विकल्प है। इन्हीं में से एक है नीम शॉट। इसे रोजाना खाली पेट पीने से आपकी त्वचा में गजब का निखार आएगा। इसके साथ ही आपके शरीर को भी ढेरों लाभ मिलेंगे। हमने आपको इसे बनाने का तरीका बताया है। आज से ही आप इसे रूटीन का हिस्सा बना लें।

    Hero Image
    Neem Benefits For Glowing Skin: स्‍कि‍न के ल‍िए बेहद फायदेमंद है नीम। (image credit- freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Neem Shot Benefits: प्राचीन समय से नीम का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता रहा है। नीम में मौजूद गुण स्किन के लिए तो फायदेमंद हैं ही, पूरे शरीर को भी बहुत लाभ पहुंचाते हैं। आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा चमकदार और बेदाग दिखे। इसके लिए लड़कियां महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने लगती हैं। लेकिन अगर आप प्राकृतिक तरीकों से त्वचा को निखारना चाहती हैं, तो नीम की पत्तियों से बना शॉट आपके लिए एक बेस्ट है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, नीम (Neem Shot For Glowing Skin) की पत्तियों में मौजूद एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को साफ करने और निखारने में मदद करते हैं। साथ ही कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को भी दूर करते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आप नीम शॉट से कैसे ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-

    नीम शॉट (Neem Benefits For Glowing Skin) एक हेल्दी ड्रिंक है, जिसे नीम की पत्तियों और अन्य प्राकृतिक चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। इसको पीने से हमारा शरीर डिटॉक्स होता है। ये स्किन को स्वस्थ बनाए रखने  में मदद करता है। अगर आप रोजाना सुबह-सुबह नीम (Benefits Of Neem) शॉट पीते हैं तो आपकी स्किन पर गजब का ग्लो आ सकता है।

    यह भी पढ़ें: Neem Leaves Benefits: स्वाद में कड़वी पर सेहत का खजाना हैं नीम की पत्तियां, जानें चौंकाने वाले फायदे

    नीम शॉट बनाने की सामग्री

    • नीम की पत्तियां - 15 से 20
    • पुदीना - 5-6
    • शहद - 1 चम्मच
    • पानी - 1 गिलास
    • आधा नींबू

    ऐसे बनाएं नीम शॉट

    नीम और पुदीने को पानी से साफ कर लें। अब नीम और पुदीने में आधा गिलास पानी मिलाकर ब्लेंड कर लें। अब तैयार प्यूरी को छलनी की मदद से छान लें। इसके बाद इसमें बचा हुआ पानी, नींबू का रस और शहद मिलाएं। आपका नीम शॉट तैयार हो गया है। इसे तुरंत पिएं। ध्यान रहे कि इसे तुरंत बनाकर तुरंत पीना होता है।

    नीम शॉट पीने का सही तरीका

    नीम शॉट को खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आप इसे सुबह-सुबह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ध्यान दें कि शुरुआत में इसका स्वाद कड़वा लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आपको इसकी आदत हो जाएगी।

    नीम शॉट पीने के फायदे

    • मुंहासों से परेशान लोगों को नीम शॉट जरूर पीना चाहिए। यह त्वचा को साफ और पिंपल-फ्री बनाने में मदद करेगा।
    • नीम शॉट्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
    • नीम और नींबू का मिश्रण त्वचा पर नेचुरल चमक लाता है।
    • नीम शॉट पीने से पाचन दुरुस्त रहता है।

    नीम शॉट पीने से पहले ध्यान रखें ये बातें

    • गर्भवती महिलाओं या बच्चों को बिना डाॅक्टर की सलाह के नीम शॉट नहीं पीना चाहिए।
    • किसी प्रकार की एलर्जी होने पर इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से से सलाह लें।
    • इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।

    यह भी पढ़ें: Neem Leaves Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही कई बीमारियों का उपचार करता है नीम, जानिए 7 फायदे