Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navratri fashion: नवरात्रि के इन 9 खास रंगों के आउटफिट्स पहनकर नजर आएं स्टाइलिश और अप-टू-डेट

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Wed, 06 Oct 2021 09:45 AM (IST)

    Navratri fashion नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की पूजा जितना ही खास होता है दिन के हिसाब से खास कलर के कपड़े पहनना। तो इस बार कौन-कौन से कलर बने हैं शरद नवरात्रि का हिस्सा जान लेते हैं इसके बारे में।

    Hero Image
    येलो साड़ी में पोज देती एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

    कल यानी 7 अक्टूबर से शुरू हो रही है शरद नवरात्रि। जिसकी धूम भारत के ज्यादातर हिस्सों में देखने को मिलती है। नवरात्रि के अलग-अलग दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही हर एक दिन का एक खास रंग (कलर) भी होता है। जिसे पहनना उस दिन शुभ माना जाता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेडिशनल के नाम पर सबसे पहले दिमाग में साड़ी, सूट का ही आइडिया आता है लेकिन फैशन में हो रहे नए-नए एक्सपेरिमेंट की बदौलत अब शरारा, जंपसूट, फ्लोर लेंथ मैक्सी ड्रेस को भी आप ट्रेडिशनल की कैटेगरी में शामिल कर सकती हैं। तो आइए जान लेते हैं इस बार नवरात्रि के नौ रंगों के बारे में।   

    पीला (येलो Yellow)- 7th Oct

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    नवरात्रि के पहले दिन का रंग है पीला। पीला रंग मांगलिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। तो पीले रंंग की साड़ी, सूट या लहंगा कुछ भी आप इस मौके पर पहन सकती हैं।

    हरा (ग्रीन Green)- 8th Oct

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by mon (@imouniroy)

    नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग है हरा। हरा एक ऐसा रंग है जिसके सबसे ज्यादा शेड मौजूद हैं। तो जो आपको पसंद हो और आसानी से अवेलेबल हो। वो पहनें इस खास दिन। 

    स्लेटी (ग्रे Grey)- 9th Oct

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    ग्रे कलर है नवरात्रि के तीसरे दिन का कलर। ग्रे कलर बाकी रंगों जितना बेशक चटक नहीं होता लेकिन इस रंग के कपड़े आपके स्टाइल को कहीं से फीका भी नहीं होने देते अगर आप इन्हें सही तरीके से कैरी करें।

    नारंगी (ऑरेंज Orange)- 10th Oct

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Kangana Ranaut (@kanganahot_ranaut)

     पीले के बाद नारंगी रंग के कपड़े सबसे ज्यादा पूजा-त्योहार में पहने जाते हैं तो चौथे दिन आप इस कलर के साथ एक्सपेरिमेंट करें। 

    सफेद (व्हाइट white)- 11th Oct

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    सफेद रंग है पांचवे दिन का रंग, इस रंग के आउटफिट्स अलग ही एलीगेंस देते हैं। सिंपल, सोबर और पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बनाने वाले इस कलर को आप कई तरीकों से कैरी कर सकती हैं। 

    लाल (रेड Red)- 12th Oct

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

    रेड में भी कई सारे शेड्स अवेलेबल होते हैं। तो खुद पर सबसे ज्यादा जंचने वाले लाल रंग वाले आउटफिट इस मौके पर पहनें। वैसे इस तरह के वन शोल्डर जंपसूट भी कर सकती हैं ट्राय। 

    नीला (रॉयल ब्लू Royal blue)- 13th Oct

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

    ज्यादातर स्किन टोन पर रॉयल ब्लू कलर फबता है। जो है नवरात्रि के सांतवें दिन का कलर। तो इसे आप लंहगे, साड़ी, सूट, शरारा किसी में भी ट्राय कर सकती हैं। 

    गुलाब (पिंक Pink)- 14th Oct 

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Diana Penty (@dianapenty)

    नवरात्रि के आठवें दिन का रंग और महिलाओं का फेवरेट। तो सही कलर और कॉम्बिनेशन का चुनाव करें। यकीन मानिए बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।

    बैंगनी (पर्पल Purple)- 15th Oct

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Suta- Mindful Apparel Brand (@suta_bombay)

    नवरात्रि के नौवें दिन का कलर। जिसे चुनते समय खास ध्यान रखें क्योंकि इसके सभी शेड्स हर एक किसी पर नहीं जंचते।

    तो इन रंगों से बनाएं फेस्टिवल को और ज्यादा मजेदार।