विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mukti Mohan Wedding Look: पेस्टल कलर के लहंगे और डबल दुपट्टे से मुक्ति मोहन ने बनाया अपने ब्राइडल लुक को खास

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Mon, 11 Dec 2023 01:46 PM (IST)

Mukti Mohan Wedding Look मुक्ति मोहन टीवी की पॉपुलर एक्टर और डांसर हैं। जो हाल ही में एक्टर कुणाल ठाकुर ...और पढ़ें

Mukti Mohan Wedding Look: पेस्टल कलर के लहंगे में खूबसूरत लगी मुक्ति मोहन
Mukti Mohan Wedding Look: पेस्टल कलर के लहंगे में खूबसूरत लगी मुक्ति मोहन

HighLights

  1. मुक्ति मोहन और एक्टर कुणाल ठाकुर 10 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए।
  2. पेस्टल कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लगी मुक्ति मोहन।
  3. होने वाली दुल्हन के लिए बेस्ट है मुक्ति मोहन का लुक

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Mukti Mohan Wedding Look: कॉमेडी सर्कस का जादू, खतरों के खिलाड़ी 7, झलक दिखला जा 6 और फियर फैक्टर जैसे शो का हिस्सा रह चुकीं मुक्ति मोहन हाल-फिलहाल शादी के बंधन में बंध गई।उन्होंने अपने प्यार और एक्टर कुणाल ठाकुर के साथ 10 दिसंबर को सात फेरे लिए। जिसकी तस्वीरें कुणाल और मुक्ति ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसके बाद से सेलिब्रिटिज़ से लेकर फैंस तक के लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं।  

मुक्ति मोहन का वेडिंग लुक

पेस्टल और लाइट शेड के ट्रेंड को फॉलो करते हुए मुक्ति ने भी अपनी शादी के लिए ब्लश पिंक कलर का लहंगा चुना। जिस पर बड़े-बड़े डार्क पिंक कलर के फ्लॉवर्स का टच था। लहंगे के साथ उन्होंने फुल स्लीव मैचिंग ब्लाउज़ पहना था। जो विंटर वेडिंग के हिसाब से एकदम परफेक्ट च्वॉइस है। लहंगे में अपने लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने डबल दुपट्टा कैरी किया था।

लहंगे के साथ मु​क्ति ने डायमंड एंड एमराल्ड चोकर कैरी किया था। इसके अलावा एक लॉन्ग नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, माथापट्टी और नथ पहना था। 

कुणाल ठाकुर का वेडिंग लुक

दूल्हे कुणाल ने हैवी एंब्रॉयडरी वाली क्रीम शेड की शेरवानी पहनी थी और साथ ही मैचिंग पगड़ी। 

होने वाली दुल्हन के लिए एक्सपेरिमेंट

अगर आपकी भी होने वाली है शादी और किस तरह का लुक आप पर लगेगा सही, इसे लेकर हैं कनफ्यूज़, तो मुक्ति के लुक से ले सकती हैं आइडिया। डे वेडिंग के हिसाब से लाइट शेड हमेशा ही परफेक्ट च्वॉइस रहते हैं। आप पाउडर ब्लू, ब्लश पिंक, ग्रीन के कई सारे लाइट शेड्स से अपने दुल्हन लुक से बना सकती हैं खूबसूरत और स्टाइलिश। 

डबल दुपट्टे का ट्रेंड बेशक नया नहीं है, लेकिन ये दुल्हनों के लुक में स्टाइल एड कर रहा है, इसलिए तो ब्राइड्स इसके साथ जमकर एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। आप चाहें तो इसे अपने जूड़े में पिनअप कर लें या मुक्ति की तरह घूंघट की तरह कैरी करें। हर एक में लगेंगी हटके। 

लाइट शेड लहंगे के साथ डार्क कलर की स्टोन ज्लैवरी कैरी करें। सबसे जरूरी अगर पेस्टल कलर के साथ डार्क मेकअप करना अवॉयड करें खासतौर से अगर फंक्शन दिन का है तो, वरना लुक खूबसूरत की जगह खराब लग सकता है।

ये भी पढ़ेंः- सर्दियों की शादी में ठंड से बचने और ग्लैमरस नजर आने के लिए डबल दुपट्टा का ऑप्शन है एकदम बेस्ट

Pic credit- muktimohan/Instragram