विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुबह नहाते समय या रात को सोने से पहले, बॉडी स्क्रब इस्तेमाल करने का सही समय क्या है?

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Thu, 22 Oct 2026 07:00 AM (IST)

स्किन की जरूरतों के हिसाब से बॉडी स्क्रब को इस्तेमाल करने का समय तय करने के ज्यादा फायदे मिलते हैं।

बॉडी स्क्रब: सुबह या रात, जानें अपनी त्वचा के लिए सही समय और फायदे (Picture Credit- AI Generated)

बॉडी स्क्रब: सुबह या रात, जानें अपनी त्वचा के लिए सही समय और फायदे (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. डेड स्किन हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है

  2. स्किन टाइप के अनुसार स्क्रब का समय चुनें

  3. हेयर रिमूवल या टैनिंग से पहले करें इस्तेमाल

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सिर्फ चेहरे की ही नहीं पूरी बॉडी की स्किन स्मूद बनाने के लिए स्क्रब एक अच्छा ऑप्शन है, लेकिन स्किन टाइप के साथ-साथ इसकी टाइमिंग भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि बॉडी स्क्रब को नियमित रूप से इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं, स्किन टाइप के हिसाब से इसे कैसे चुनें और टाइमिंग कैसे तय करें।

ये होते हैं फायदे

  • डैड स्किन हट जाती है और नए सेल्स बनते हैं
  • त्वचा ज्यादा मुलायम और एकसमान नजर आती है
  • पोर्स से ऑयल, पसीना और बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं
  • स्किन केयर प्रोडक्ट्स अच्छी तरह अपना काम कर पाते हैं

किस स्किन और टाइम

  • ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन: इस स्किन टाइप के लिए सुबह का समय ही ठीक है। इससे ऑयल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और आप पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं।
  • ड्राई स्किन: इस स्किन टाइप में रात का समय सही है। रातभर में स्किन रिपेयर होती है और भरपूर हाइड्रेशन मिलता है।  
  • सेंसिटिव स्किन: ऐसे स्किन टाइप के लिए रात का समय ही सबसे सही है। सुबह की वजह से स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो सकती है।
  • नॉर्मल स्किन: इस स्किन टाइप पर सुबह और रात दोनों ही समय सूट करते हैं, बस आप अपने रूटीन के हिसाब से चुनाव कर लें।

सुबह स्क्रबिंग के क्या फायदे हैं

  • दिनभर के लिए आपकी स्किन पूरी तरह तैयार हो जाती है
  • रातभर में इकट्ठा हुए डैड सेल्स हट जाते हैं
  • दिन में लगाए जाने वाले लोशन और सनस्क्रीन अच्छी तरह एब्जॉर्ब होते हैं

रात में लगाने के क्या फायदे हैं

  • स्किन रिपेयर होने का काम तेज हो जाता है
  • दिनभर के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स अच्छी तरह हट जाते हैं
  • रात के स्किन केयर का ज्यादा फायदा मिलता है
  • यूवी से होने वाले नुकसनों से भी बचाव होता है

ऐसे में कब इस्तेमाल करें बॉडी स्क्रब

  • हेयर रिमूवल: शेविंग या वैक्सिंग करने के 24-48 घंटे पहले बॉडी स्क्रब यूज करें।
  • टैन रिमूवल: रात के समय लगाने से ज्यादा फायदा मिलेगा।
  • हेयर ग्रोथ कम करने के लिए: ऐसे में हफ्ते में 1 से 2 बार स्क्रबिंग करने से फॉलिकल्स क्लियर रहते हैं।
  • वर्कआउट के बाद: वर्कआउट के बाद समय-समय पर स्क्रब का इस्तेमाल करने से पोर्स बंद नहीं होते हैं और बॉडी पर एक्ने होने का खतरा कम हो जाता है। लेकिन छोटे ग्रेनुअल्स वाले बॉडी स्क्रब ज्यादा बेहतर ऑप्शन है।

ऐसे में ना करें इस्तेमाल

  • धूप से त्वचा जल गई हो या सनबर्न होने पर
  • शेविंग या वैक्सिंग के तुरंत बाद
  • रोजाना बॉडी स्क्रब करने से बचें
  • त्वचा पर किसी प्रकार की समस्या हुई हो