Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Men's Day 2022: अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, लड़कियां भी होंगी इम्प्रेस!

    Mens Day 2022 डैशिंग लुक के लिए पुरुषों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। स्मार्ट लुक के लिए आप ड्रेसिंग के अलावा इन चीज़ों का भी ख्याल रख सकते हैं जिससे आप पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

    By Saloni UpadhyayEdited By: Updated: Fri, 18 Nov 2022 12:08 PM (IST)
    Hero Image
    Men's Day 2022: डैशिंग लुक के लिए पुरुष अपनाएं ये टिप्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कMen's Day 2022: महिलाएं अपने ड्रेसिंग को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं, और उनके पास कई ऑप्शन्स भी होते हैं, लेकिन पुरुषों के पास ड्रेस सेलेक्शन को लेकर कम ही विकल्प मौजूद हैं। डैशिंग लुक के लिए सिर्फ ड्रेस ही काफी नहीं है। पुरुषों को मैच्योर और स्टाइलिश दिखने के लिए ड्रेस के अलावा इन चीज़ों पर भी ध्यान देना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्टाइलिंश दिखने के लिए पुरुष फॉलो करें ये टिप्स

    फुटवेयर

    फुटवेयर स्टाइलिश लुक का अहम हिस्सा होता है। अगर आप सूट पहन रहे हैं, तो इसके साथ लैदर शूज बेहतर ऑप्शन होगा। वहीं, डेनिम, शॉर्ट्स, या पेंट पहनते हैं, तो लोफर आप पर खूब जचेगा।

    कपड़ों का कलर और फिटिंग

    कुछ लोगों को लाइट रंग पसंद आते हैं, तो कुछ को डार्क। ऐसा करने से आपका लुक हमेशा एक सा ही दिखता है। जब भी आप कपड़े खरीदें तो अलग-अलग रंग चुनें। इससे आपका लुक एक जैसा नहीं रहेगा।साथ ही शर्ट और टी-शर्ट भी फिटिंग की ही खरीदें। ज़्यादा ढीले-ढाले कपड़े आपके लुक को खराब करते हैं। वहीं, अगर आप कैज़ुअल टी-शर्ट्स ले रहे हैं, तो लूज़-फिट ट्राई कर सकते हैं।

    घड़ी और चश्मा

    स्टाइलिश आउटफिट्स के साथ आपके लुक में घड़ी और चश्मा भी चार चांद लगा देंगे। अगर आप फॉर्मल पहन रहे हैं, तो लैदर वॉच कैरी सकते हैं। चाहें तो आप अपने ड्रेस के हिसाब से भी वॉच का चुनाव कर सकते हैं। आजकल बड़े डायल वाले और स्पोर्टी वॉच काफी ट्रेंड में है। आप इसे कैरी कर सकते हैं।

    इन दिनों बड़े फ्रेम वाले चश्मे काफी चलन में है। ये आपके स्टाइल को बढ़ाते हैं, इन्हें चुनते समय साइज और रंग का ध्यान रखें। आप अपने चेहरे के शेप के हिसाब से भी चश्मे का चुनाव करें।

    स्पॉटलाइट के लिए ओवर साइज़ आईग्लासेस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    परफ्यूम

    फ्रेश महसूस करने लिए परफ्यूम का इस्तेमाल जरूर करें। कहा जाता है, खुशबू से इंसान की पर्सनालिटी निखर कर आती है। पुरुषों के लिए मार्केट में परफ्यूम्स की ढेरों वैरायटी उपलब्ध हैं। अगर आप पार्टी या डेट पर जा रहे हैं, तो बोल्ड खुशबू वाले परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Picture Courtesy: Freepik