Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Masoor Dal Face Pack: चेहरे का खो गया है निखार, तो मसूर दाल के फेस पैक से पाएं चमकती त्वचा

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 07:10 PM (IST)

    Masoor Dal Face Pack दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर के विकास के लिए आवश्यक है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ दालें स्किन के लिए भी फायदेमंद होती हैं। ये त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करती हैं। आप इनसे फेस पैक बना सकते हैं।

    Hero Image
    Masoor Dal Face Pack: मसूर दाल फेस पैक से पाएं निखरी त्वचा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Masoor Dal Face Pack: सभी दालें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। आप दाल का सेवन कर कई विटामिन्स की पूर्ति कर सकते हैं। इन्हीं दालों में शामिल है मसूर दाल। जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के साथ त्वचा के लिए भी गुणकारी है। आप इसका इस्तेमाल कर फेस पैक बना सकते हैं। आइए जानते हैं, घर पर मसूर दाल से फेस पैक कैसे बनाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मसूर दाल और दूध

    अगर आप ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं, तो यह फेस पैक आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यह पैक आपकी त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज़ करेगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मसूर दाल का पेस्ट बना लें। इसमें दो चम्मच दूध मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।

    मसूर दाल, मुल्तानी मिट्टी और शहद

    मसूर दाल त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, तो वहीं मुल्तानी मिट्टी क्लींजिंग के रूप में काम करता है। शहद त्वचा की नमी को बरकरार रखता है। सबसे पहले मसूर दाल को रात भर भिगोकर रखें और सुबह पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी और शहद मिलाएं। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद इसे धो लें।

    मसूर दाल और नारियल तेल

    यह फेस मास्क आपकी त्वचा को अंदर से पोषित करता है। नारियल का तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है। इसे बनाने के लिए बाउल में एक चम्मच मसूर दाल का पेस्ट लें और इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगाएं, करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik