Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर ऐसे लगाएं तिल का उबटन, पाएं बेदाग और निखरी त्वचा

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 09:11 AM (IST)

    Makar Sankranti 2023 मकर संक्रांति पर्व पर तिल का विशेष महत्व है। लोग तिल का दान करने के साथ ही तिल का उबटन लगाते हैं और स्नान आदि के बाद तिल का दान भी करते हैं। मानते है इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

    Hero Image
    Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर तिल का उबटन लगाने के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Makar Sankranti 2023: जनवरी माह में मनाए जाने वाले मकर संक्रांति के साथ हो जाती है भारत में त्योहारों की शुरुआत। इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक में मकर संक्रांति की धूम देखने को मिलती है। मकर संक्रांति के बाद से दिन बड़े और रात छोटी होने लग जाती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करने से बहुत पुण्य मिलता है। दान के साथ इस दिन तिल का उबटन लगाने की भी परंपरा है। उबटन लगाने के साथ स्नान करना चाहिए और इसके बाद उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने रोग, दोष और भय से छुटकारा मिल जाता है और सूर्यदेव की कृपा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति पर तिल का उबटन लगाने से शरीर और चेहरे की चमक बढ़ती है। 

    ऐसे बनाएं तिल का उबटन

    सामग्री- 1 छोटा चम्‍मच तिल का पाउडर, 1 छोटा चम्‍मच गेहूं का आटा, 1 छोटा चम्‍मच देसी घी

    विधि

    - एक बाउल में तिल का पाउडर, गेहूं का आटा और देसी को अच्छे से मिक्‍स कर लें।

    - अब इसे धीरे-धीरे उंगलियों की मदद से सर्कुलर मोशन में घुमाते रहें।

    - चेहरे पर इसे लगाकर 10 मिनट तक रखें।

    - इसके बाद हल्‍के हाथों से रगड़ते हुए उबटन को चेहरे से छुड़ाएं।

    तिल का उबटन लगाने के फायदे

    - अगर सूजन की प्रॉब्लम है तो तिल का उबटन लगाना बहुत ही फायदेमंद होगा क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो इस समस्या से राहत दिलाते हैं।

    - तिल में विटामिन-ई अच्छी-खासी मात्रा में होता है, जो स्किन की हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। 

    - ड्राय स्किन वालों को इस उबटन का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ये एक मॉइस्‍चराइजर की तरह काम करता है।

    ध्यान रखें ये बातें

    - अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

    - चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल्स हैं, तो भी इस उबटन के यूज न करें। 

    Pic credit- freepik