Lohri 2025: लोहड़ी के मौके पर हाथों पर खूब जचेगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और लेटेस्ट डिजाइन
लोहड़ी (Lohri 2025) का त्योहार भारत के कई हिस्सों में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इसे फसल की कटाई के मौके पर मनाया जाता है। इस त्योहार को पंजाब और ह ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Lohri 2025: लोहड़ी का त्योहार पंजाब और हरियाणा राज्यों में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। फसलों की कटाई के प्रतिक के रूप में मनाया जाने वाला यह त्योहार उत्तर भारत के कई इलाकों में मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग शाम को लोहड़ी जलाते हैं और उसकी परिक्रमा करके इस त्योहार को मनाते हैं। इस मौके पर नाच-गाना भी होता है, जिससे इस त्योहार की धूम देखने लायक होती है।
महिलाएं इस त्योहार पर अपने हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। खासकर वे महिलाएं जिनकी अभी-अभी शादी हुई है। लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को मनाया जाएगा। अगर इसकी तैयारियों के बीच अभी तक आपको मेहंदी (Lohri Mehndi Designs) लगाने का समय नहीं मिल पाया है, तो हम यहां कुछ बेहद आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (Simple Mehndi Designs For Lohri) लेकर आए हैं, जिनसे आप आसानी से अपने हाथों को सजा सकती हैं। आइए देखें लोहड़ी के लिए कुछ लास्ट मिनट मेहंदी डिजाइन।
लोहड़ी मेहंदी डिजाइन-1

(Picture Courtesy: Instagram)
लोहड़ी के खास मौके पर आप यह मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी हथेली के बीच पर एक फूल की आकृति बनानी है और अपनी उंगलियों पर फूल-पत्तियों की छोटी-छोटी बेल बनाएं। इस डिजाइन को बनाने में न तो ज्यादा समय लगेगा और इसे सुखाने में ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: अगर शादी के बाद आपकी है पहली लोहड़ी, तो इन कामों को न करें अनदेखा
लोहड़ी मेहंदी डिजाइन-2
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
यह मेहंदी डिजाइन भी बेहद खूबसूरत है। फूल और लताओं की आकृतियों से बनी यह मेहंदी डिजाइन ज्यादा हैवी भी नहीं है और इसमें आपके हाथ भी खाली नहीं लेगेंगे। इस मेहंदी डिजाइन को भी बनाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
लोहड़ी मेहंदी डिजाइन-3
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
मिनिमल मेहंदी डिजाइन्स में यह डिजाइन कभी पुराना नहीं होता और खूबसूरत भी बेहद लगता है। इस डिजाइन को बनाने में न तो ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और न ही ज्यादा समय बर्बाद होता है। इस डिजाइन में आप उंगलियों के दो-तिहाई हिस्से पर डिजाइन बनाते हैं और हथेली के बीच में एक छोटा डिजाइन, आमतौर पर फूल का, बनाते हैं।
लोहड़ी मेहंदी डिजाइन-4
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
यह मेहंदी डिजाइन भी बेहद खूबसूरत दिखाई देगा। इस डिजाइन को बनाना काफी आसान होता है और इसे लगाने में ज्यादा समय नहीं लगता। नई दुल्हन के लिए यह डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट है। यह मेहंदी डिजाइन न तो ओवर लगेगा और आपके हाथों को भी बेहद खूबसूरत लुक देगा। इस डिजाइन को बनाने में आपको ज्यादा समय भी बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।