Lemon-Coconut Oil: चेहरे की रंगत लौटाएगा ये जादुई फेसपैक, जानें इसे बनाने और लगाने की विधि
Lemon-Coconut Oil लोग महंगे क्रीम पाउडर लगाकर चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं। लेकिन जब अंदर से निखार लाने की बात आती है तो घरेलू नुस्खों पर ही भरोसा किया जा सकता है। जानें ऐसे ही एक जादुई फेस पैक के बारे में-

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lemon-Coconut Oil: साफ सुथरी और दमकती त्वचा हर किसी को पसंद है। लेकिन यह ख्वाहिश हर किसी की पूरी नहीं होती। लोग महंगे क्रीम पाउडर लगाकर चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही इन चीजों का असर खत्म हो जाता है या यूं कहें कि जबतक आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तबतक ये अपना काम करते हैं।
लेकिन जब अंदर से निखार लाने की बात आती है तो घरेलू नुस्खों पर ही भरोसा किया जा सकता है। चेहरे पर नेचुरल तरीके से ग्लो लाने के लिए आपको नेचुरल उपाय ही अपनाना चाहिए, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। ये नींबू-नारियल का तेल, चलिए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।
नींबू-नारियल का तेल, एलोवेरा, हल्दी त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद हैं?
नींबू त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी और बी भी होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एसिड चेहरे की रंगत बदलने में फायदेमंद होते हैं। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। वहीं एलोवेरा त्वचा पोषण देने के लिए फायदेमंद होता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है। हल्दी और नारियल तेल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे की कई समस्याओं को दूर करते हैं।
एलोवेरा, हल्दी, नींबू और नारियल के तेल से तैयार नुस्खा कुछ ही दिनों में चेहरे पर निखार ला सकता है। यहां दिए गए नुस्खे की मदद से जानें इसे बनाने और लगाने का सही तरीका-
नींबू-नारियल तेल के लिए सामग्री
एक टुकड़ा - एलोवेरा
आधा चम्मच- हल्दी
नींबू - एक
नारियल का तेल - एक चम्मच
बनाने का तरीका
ताजा एलोवेरा लाकर उसे काट लें। इसे बीच से काट कर दो भागों में बांट लें, फिर चम्मच से इसका पल्प निकाल लें।
इस पल्प को एक बाउल में डालें।
फिर इसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लें।
इसके बाद आधा नींबू निचोड़ लें।
एक चम्मच नारियल का तेल डालें।
फिर इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
इस तरह आपका फेस पैक तैयार हो जाएगा।
फेस पैक कब लगाएं?
इस फेस पैक को एक दिन छोड़कर अगले दिन लगाना है। रात को सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाएं। फिर 5 मिनट तक मसाज करें। फिर जब यह सूख जाए तो चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे खोई हुई चमक वापस आ जाती है और चेहरे की रंगत कुछ ही दिनों में बदल सकती है। हालांकि, अगर आपको चेहरे पर पहले से कोई एलर्जी का मुंहासे हैं तो इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।