Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें अलग-अलग तरह के पलाज़ो पैंट्स और उनकी सही स्टाइलिंग के बारे में

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Thu, 11 Apr 2019 09:50 AM (IST)

    इस सीज़न पलाजो ट्रैंड में है। जो कम्फर्टेबल तो होते ही हैं साथ ही सही स्टाइलिंग से ग्लैमरस लुक भी मिलता है। ड्रेस और ओकेज़न के हिसाब कैसे करें अपने लुक को कम्प्लीट जानेंगे यहां।

    जानें अलग-अलग तरह के पलाज़ो पैंट्स और उनकी सही स्टाइलिंग के बारे में

    आने वाले समर सीज़न में रेगुलर शॉर्ट्स के अलावा कुछ और ट्राय करना चाहती हैं तो एवरग्रीन पलाज़ों के डिफरेंट लुक्स ट्राई करें। कम्फर्टेबल होने के साथ ही ये स्टाइलिश लुक भी देते हैं । पलाजो की कई स्टाइल्स हैं।स्ट्रेट पलाजो

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह स्ट्रेट कट है। अगर आप ज्यादा फ्लेयर्स नहीं चाहती हैं तो इसे ट्राय करें। इसके साथ शॉर्ट, लॉन्ग कुर्ती पहन सकती हैं। यंग लुक के लिए कंट्रास्ट शेड्स चुनें जैसे अगर पलाजो येलो है तो इसके साथ ग्रीन कुर्ती लें।

    फ्लेयर्ड पलाज़ो

    यह स्कर्ट की तरह दिखता है। इसके साथ टॉप, कुर्ती और शर्ट पहनें। एथनिक लुक के लिए प्लेन फ्लेयर्ड पलाज़ो के साथ प्रिंटेड लॉन्ग कुर्ती, कैजुअल लुक के लिए टीशर्ट पहनें, हाई कॉलर शर्ट भी पहन सकती हैं। 

    प्लीटेड पलाज़ो

    इसमें साड़ी की तरह छोटी प्लीट्स होती हैं। इसके साथ शॉर्ट टॉप्स और ए लाइन कुर्ती मैच करती है। स्टाइलिश लुक के लिए हाई-लो कुर्ती ट्राई कर सकती हैं, जो सामने से शॉर्ट और पीछे लॉन्ग होती है।

    ट्राउज़र पलाजो

    यह वेस्ट के पास पैंट की तरह फिट और आगे की ओर इसमें जिप लगी होती है। फॉर्मल लुक के लिए शर्ट को इन करके पहनें। ऊपर से शॉर्ट जैकेट पहन सकती हैं। इसके साथ ट्यूनिक भी बहुत जंचती है।

    क्रॉप्ड पलाज़ो

    इसकी लेंथ एंकल से तीन-चार इंच ऊपर होती है। फ्रेंड्स के साथ आउटिंग या शॉपिंग पर जा रही हैं तो इसे पहनें। इसके साथ टॉप ही जंचेगा।

    साइड स्लिट पलाज़ो

    एलीगेंट लुक के लिए साइड स्लिट पलाजो को वॉडरोब में शामिल करें। इसमें साइड से कट होता है। इसे कुर्ती के साथ फॉर्मल शर्ट या टी-शर्ट के साथ टीमअप करें।

    रैप पलाज़ो

    यह ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देता है। कैजुअल होने के साथ ही यह कम्फर्टेबल भी होता है। कॉलेज गोइंग गर्ल्स एक्सपेरिमेंट के लिए इसे ट्राई कर सकती हैं।

    प्रिंटेड पलाजो

    कुछ अलग चाहती हैं तो वाइब्रेंट या बिग प्रिंट्स पलाज़ो ट्राई करें। बैलेंस्ड लुक के लिए इसके साथ सिंगल शेड का प्लेन टॉप पहनें। प्रिंटेड टॉप पहनना अवॉयड करें वरना ये लुक के स्टाइलिश बनाने की जगह बिगाड़ देंगे।

    प्लेन पलाज़ो

    प्रोफेशनल लुक के लिए प्रिटेंड पलाज़ो की जगह पेस्टल शेड्स या सिंगल प्लेन पलाजो ट्राई करें।

    हाईवेस्ट पलाज़ो

    हाईवेस्ट पलाज़ो पहन रही हैं तो साथ में क्रॉप टॉप या शियर टॉप ट्राई करें। हाई और क्रॉप का कॉम्बिनेशन स्टाइलिश लुक देगा।

    लो वेस्ट पलाज़ो

    लो वेस्ट पलाज़ो के साथ लॉन्ग टॉप पहनें। चाहें तो साथ में स्ट्रेट कट कुर्ती या ट्यूनिक भी पहन सकती हैं।

    पलाज़ो सूट

    पलाज़ो सूट भी इन दिनों ट्रेंड में है। सिंपल एंड प्लेन सूट हर मौके के लिए बेस्ट हैं। खास मौकों पर हैवी दुपट्टा लें या एंब्रॉयडर्ड डिज़ाइनर पलाजो सूट पहनें।

    इन टिप्स पर भी कर लें गौर

    फैब्रिक

    1. स्लिम हैं तो स्टफ फैब्रिक जैसे रॉ सिल्क या ब्रोकेड पलाज़ो पहन सकती हैं।

    2. हैवी बॉडी के लिए शिफॉन या जॉर्जेट चुनें।

    3. समर या कैजुअल लुक के लिए कॉटन फैब्रिक का चुनाव करें।

    एक्सेसरीज़

    1. प्रिटेंड पलाज़ो के साथ प्लेन टॉप पहन रही हैं तो उसके ऊपर बीडेड नेकलेस पहनें।

    2. पलाज़ो के साथ क्रॉप टॉप पहन रही हैं तो हैंगिंग ईयररिंग्स पहनें।

    3. स्लीवलेस टॉप के साथ ब्रेसलेट ट्राई करें।

    4. साथ में स्लिंग बैग या हैंडबैग ले सकती हैं।

    5. डे आउट के लिए पलाज़ो के साथ हैट लगाएं।

    6. हैवी एंब्रॉयडरी पलाज़ो सूट के साथ बटुआ लें।

    फुटवेयर

    1. पलाज़ो के साथ फ्लैट्स पहली चॉयस होनी चाहिए।

    2. ब्लॉक हील्स सैंडल्स भी इसके साथ पहन सकती हैं।

    3. क्रॉप्ड पलाज़ो के साथ स्ट्रैप वाले फ्लैट्स पहनें।

    4. एथनिक पलाज़़ो के साथ मोजड़ी या जूतियां पहनें।