Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Karwa Chauth 2024 पर सुहागन महिलाएं पहन सकती हैं ये 5 रंग के कपड़े, तीज-त्योहार पर माने जाते हैं शुभ

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 07:02 PM (IST)

    करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का त्योहार रविवार 20 अक्टूबर को देशभर में मनाया जाएगा। सुहाग का यह पर्व हर साल कार्तिक माह चतुर्थी को मनाते हैं। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद देखकर व्रत खोलती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस पवित्र दिन महिलाओं को कौन-सा रंग पहनना चाहिए और कौन-सा नहीं।

    Hero Image
    Karwa Chauth 2024 के दिन पहनें ये 5 रंग (Picture Credit- Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ का त्योहार साज-शृंगार का त्योहार भी होता है। इस दौरान महिलाएं पति के लिए व्रत रखती हैं और उन्हीं के लिए सोलह शृंगार भी करती हैं। इस दौरान जितना क्रेज मेहंदी लगाने का होता है, उतना ही ध्यान महिलाएं अपने आउटफिट का भी रखती हैं। करवा चौथ के दिन सिर्फ आपका आउटफिट ही नहीं, बल्कि उसका रंग भी काफी मायने रखता है। कपड़ों के हर रंग का अपना अलग महत्व होता है। खासकर विवाहित महिलाओं के लिए यह ज्यादा अहम होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए करवा चौथ के दिन आप किस रंग के कपड़े पहन रही हैं, इसका भी खास ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस खास मौके पर आपको किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए और किस रंग को पहनने के परहेज करना चाहिए।

    लाल या मैरून रंग

    लाल रंग को प्रेम, भक्ति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही यह पारंपरिक भारतीय सुहागन की भी छाया होती है, इसलिए यह करवा चौथ के लिए बिल्कुल परफेक्ट रंग है। आप चाहे तो इसे बेहतर बनाने के लिए इसके साथ कुछ गोल्डन पेयर कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 10 मिनट में लगाएं ये 5 मिनिमल Mehndi Designs, वर्किंग वुमन के लिए भी हैं परफेक्ट

    गुलाबी रंग भी बेहतर

    गुलाबी रंग पेशन, केयर और कोमलता का प्रतीक है और इसलिए इसे करवा चौथ पर पहना जा सकता है। आप चाहे तो गुलाबी रंग की साड़ी या सूट पहन सकती हैं।

    पीले या हरे रंग को दें प्राथमिकता

    पीला रंग खुशी और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, वहीं हरा रंग विकास, फर्टिलिटी और समृद्धि का प्रतीक होता है। ऐसे में इन शेड्स को पूजा पर पहनने से व्रत का फल दोगुना हो जाता है।

    काले रंग से बचें

    इस दौरान काले रंग को पहनने से बचें। काले रंग को मुख्य रूप से किसी भी शुभ अवसर पर पहनने से बचा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे अशुभ रंग माना जाता है और यह अंधकार, मौत, नकारात्मकता और शोक से जुड़ा होता है।

    सफेद रंग से करें परहेज

    करवा चौथ का त्योहार सुहाग का पर्व होता है। ऐसे में इस दिन सफेद रंग पहनने से भी परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म में सफेद रंग को शोक, हानि और उदासी का प्रतीक माना जाता है।

    गहरे नीले रंग न पहने

    आप करवा चौथ पर हैवी वर्क और चमक के साथ नीले रंग का आउटफिट पहन सकती हैं, लेकिन इस दौरान ब्लू कलर के डार्क शेड्स को पहनने से बचें, जिसे नकारात्मकता को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है।

    भूरे रंग को भी कहें न

    अपने इस खास दिन के लिए अगर आप भूरे यानी ब्राउन रंग के आउटफिट को पहनने का मन बना रही हैं, तो इससे बचना ही बेहतर होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह रंग हानिकारक राहु और केतु ग्रहों से संबंधित माना जाता है, जो निगेटिव एनर्जी को आकर्षित करता है।

    ग्रे रंग से भी बचें

    ग्रे को एक नीरस और अशुभ रंग माना जाता है और इसलिए त्योहारों के दौरान इससे बचना चाहिए। ऐसे में करवा चौथ पर भी इस फीके शेड को पहनने की बजाय आप दूसरे रंगों का चुनाव कर सकती हैं।

    यह भी पढ़ें-  Karwa Chauth 2024 पर रचानी है पिया के नाम की मेहंदी, तो ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन