Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth 2023: इस करवा चौथ पर रीक्रिएट करें इन बॉलीवुड हसीनाओं के स्टाइलिश लुक्स, नजर आएंगी बेहद खूबसूरत

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 07:10 AM (IST)

    Karwa Chauth 2023 हर जगह करवा चौथ की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। यह त्योहार महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आ ...और पढ़ें

    Hero Image
    Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर इस तरह नजर आएं सबसे खूबसूरत

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karwa Chauth 2023: हिंदू धर्म में शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ बहुत बड़ा त्योहार होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। इस दिन महिलाएं हरी या लाल साड़ी पहनकर दुल्हन की तरह सजती हैं। अगर इस बार आप भी करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो बॉलीवुड हसिनाओं से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं, इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के स्टाइलिंग लुक्स पर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका की इस साड़ी लुक को इस बार आप अपना लुक बना सकती हैं। यह लुक काफी एलिगेंट औऱ क्लासी लगेगा। इसमें दीपिक ने साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज कैरी किया है। इसके साथ ही मिनिमम मेकअप और ज्वेलरी पहनी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor Official 🔵 (@jahnavi_kapoor)

    जान्हवी कपूर

    जान्हवी कपूर के स्टाइलिंग के तो सभी फैन हैं। आप जान्हवी के इस लुक को भी ट्राई कर सकती हैं। जान्हवी ने काफी खूबसूरत साड़ी पहनी हैं, साथ ही उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज भी पहना है और इयररिंग्स भी कैरी की हैं, जिससे वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor Official 🔵 (@jahnavi_kapoor)

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट का यह लुक काफी सिंपल और ब्यूटीफुल हैं। इसमें आलिया ने साड़ी के साथ झुमके पहने हैं और बाल खुले रखे हैं, आप भी इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor Official 🔵 (@jahnavi_kapoor)

    काजोल

    इस बार अगर आप अगर अपने करवा चौथ पर ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हैं, तो काजोल का ये लुक जरूर ट्राई करें। इसमें काजोल ने लाइट ग्रीन साड़ी के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज भी कैरी किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

    नोरा फतेही

    नोरा फतेही के इस लुक की काफी चर्चा हुई थी। इसमें नोरा ने हरी साड़ी पहनी है जिसमें वे कयामत ढा रही हैं। नोरा ने हरी मिनिमल साड़ी के साथ हेवी सीक्विन्ड फुल स्लीव ब्लाउज पहना है। इसके साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी कैरी की हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    तेजस्वी प्रकाश

    तेजस्वी हरी साड़ी में कयामत ढा रही हैं। उन्होंने बालों को खुले रखे हैं और चांद बालियां पहनी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

    Pic Credit: Instagram