Kareena Inspired Ethnic: अपने इंडियन लुक को ग्लैमरस बनाना है, तो करीना कपूर से लें टिप्स
Kareena Inspired Ethnicपेस्टल की जगह इस साल एक्वा रंगों को ट्राई करें। चलिए आज एक नज़र डालते हैं करीना के 5 ऐसी देसी लुक्स पर जो गर्मी के इस मौसम के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kareena Kapoor Inspired Ethnic: अगर आप कपड़ों में रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, तो गर्मियों की शादियां और त्योहारों से बेहतर मौका नहीं मिलेगा। भड़कीले रंगों से लेकर हल्के फैब्रिक तक, गर्मियों में आप कई तरह की चीज़ों को आज़मा सकती हैं। अगर आप भी शादी या किसी खास मौके के लिए अपने लुक के लिए प्रेरणा की तलाश कर रही हैं, तो करीना कपूर खान इसमें आपकी मदद ज़रूर कर सकती हैं।
चलिए आज एक नज़र डालते हैं, करीना के 5 ऐसी देस लुक्स पर, जो गर्मी के इस मौसम के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
View this post on Instagram
पेस्टल की जगह इस साल एक्वा नीले रंग को ट्राई ज़रूर करें। बेबो भी इस एलीगेंट रंग के लहंगे में नज़र आई थीं। अगर आप रंग के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो इस रंग को ही चुनें।
View this post on Instagram
अगर आपको फ्लोरल प्रिंट पसंद हैं, तो यहां भी करीना छाईं हुई हैं। करीना इस प्रिंटेड पिंक अनारकली में बेहद ख़ूबसूरत लग रही हैं।
View this post on Instagram
Bebo☀️ @nikasha_official @makeupbypompy @nidhijeswani @kamalesh_sathyian @nainas89 @poonamdamania
कुछ समय पहले की ही बात है, जब बॉलीवुड की ये डीवा अपने कज़िन भाई की शादी के लिए तैयार हुई थीं। करीना ने इस मौके पर पीले रंग की क्रेप साड़ी पहनी थी। गर्मी के मौसम में ये हल्के फैब्रिक की साड़ी से अच्छा और क्या हो सकता है।
View this post on Instagram
इस सीज़न चटकीले रंग एक बार फिर ट्रेंड में हैं। अगर आप इसे आज़माने का काफी समय से सोच रही हैं, तो वो समय आ गया है। करीना भी पीली साड़ी के साथ बोल्ड पिंक रंग के ब्लाउज़ में नज़र आई थीं।
View this post on Instagram
और अगर आपको फैशन ट्रेंड से फर्क नहीं पड़ता, तो ये आउटफिट आपके लिए बेस्ट है। करीना कपूर ने बेग़म के अवतार में सभी को हैराान कर दिया था। उन्होंने गोटा-पत्ती के काम में शैम्पेन रंग का शरारा पहना था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।