Jojoba Oil for Skin: मुहांसों के साथ बढ़ती उम्र को भी थामने में कारगर है जोजोबा ऑयल, ऐसे करें इस्तेमाल
Jojoba Oil for Skin जोजोबा तेल को सौंदर्य का खजाना भी कहा जाता है क्योंकि ये सुंदरता में चार चांद लगाता है। जोजोबा तेल में विटामिन ई विटामिन बी और कॉपर से लेकर कई पोषक तत्व होते हैं। आइए जानते हैं इसके अनोखे फायदे।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jojoba Oil for Skin: जोजोबा तेल जोजोबा पौधे के बीजों से बनाया जाता है। इस पौधे के बीज में लगभग पचास प्रतिशत तेल होता है। जोजोबा का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जोजोबा तेल का उपयोग त्वचा से लेकर सेहत तक के लिए बहुत लाभकारी होता है।
यह उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करते हुए त्वचा में सुधार करता है। इसे मेकअप रिमूव करना हो या पलकों को घना बनाना हो और तो और लिप बाम के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। जोजोबा तेल को सौंदर्य का खजाना भी कहा जाता है क्योंकि ये सुंदरता में चार चांद लगाता है। जोजोबा तेल में विटामिन ई, विटामिन बी और कॉपर से लेकर कई पोषक तत्व होते हैं। चलिए आपको बताते हैं सौंदर्य का खजाना कहे जाने वाले जोजोबा तेल से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में।
त्वचा के लिए जोजोबा तेल के फायदे
* त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाता है
जोजोबा तेल में विटामिन ए, ई और ओमेगा -6 जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा में नमी बनाए रखने का भी काम करता है। इसमें विटामिन ई की अच्छी मात्रा होने के कारण त्वचा पर लाइनें और झुर्रियों से बचा जा सकता है।
* ड्राय स्किन की प्रॉब्लम से छुटकारा
जोजोबा का तेल रूखी त्वचा से राहत दिलाने के लिए बहुत अच्छा होता है। जोजोबा तेल त्वचा से निकलने वाले सीबम का बैलेंस बनाए रखता है, जिससे त्वचा रूखी नहीं होती।
* दूर करता है मुंहासे
जोजोबा तेल शरीर के उन हिस्सों में तेल के अधिक उत्पादन को रोककर त्वचा को संतुलित करता है जहां इसकी आवश्यकता नहीं होती है। यह मुंहासों से ग्रस्त त्वचा के लिए एक शानदार विकल्प है। क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गतिविधि पाए जाते हैं। जो त्वचा की लालिमा, एक्जिमा और एडिमा जैसी बीमारियों को दूर करता है।
* बढ़ती उम्र के असर को करता है कम
तेल की बनावट अधिक समय तक मोनोसैचुरेटेड एस्टर से बनी होती है। जो त्वचा की उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करने में सहायक होता है। जोजोबा तेल के हाइड्रेटिंग गुण उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकने में मदद करते हैं। कई त्वचा रोगों और घावों के इलाज में भी तेल फायदेमंद है।
* मेकअप रिमूव करने में फायदेमंद
जोजोबा तेल एक बेहतरीन मेकअप रिमूवर है। ये चेहरे को हाइड्रेट और शांत करते हुए गंदगी को खत्म करता है। यह त्वचा के तेल संतुलन को फिर से भरने में सहायता करता है।
* पलकों को बनाएं घना
चूंकि जोजोबा का तेल हल्का होता है, आप बिना किसी चिंता के इसे अपनी आंखों के आसपास इस्तेमाल कर सकते हैं। जोजोबा तेल का उपयोग पलकों को पोषण देने के लिए और काजल में किया जाता है। अपनी उंगलियों से अपनी पलकों पर थोड़ा सा तेल लगाएं। इसका उपयोग आपकी भौहों को भारी करने के लिए भी किया जा सकता है।
* लिप बाम के रूप में उपयोग
जोजोबा तेल लिप बाम के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। जोजोबा तेल में विटामिन ई, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और जिंक भरपूर होता है। यह होंठों को नरम रखने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम और ठंडे तापमान के दौरान होंठों के लिए बाधा के रूप में भी कार्य करता है।
(Ms. Shreedha Singh, Co-Founder T.A.C - The Ayurveda Co. से बातचीत पर आधारित)
Pic credit- freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।