विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yoga for Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए नियमित रूप से करें इन 5 योगासनों का अभ्यास

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Wed, 21 Jun 2023 03:58 PM (IST)

Yoga for Glowing Skin योग न केवल हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है बल्कि कई शारीरिक समस्याओं से भी ...और पढ़ें

Yoga for Glowing Skin: चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए करें ये योगासन
Yoga for Glowing Skin: चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए करें ये योगासन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yoga for Glowing Skin: आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है, लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से योग के प्रति जागरूक करना। योग न केवल हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है बल्कि कई शारीरिक समस्याओं से भी बचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ खास योगासनों के जरिए आप चेहरे की चमक बढ़ा सकते हैं। जी हां, अगर आप अपनी खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं, तो इन आसान योग को अपनी रूटीन में जरूर शामिल करें।

उष्ट्रासन

  • उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं।
  • अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए पीछे की ओर झुकें। इसके बाद दाईं हथेली को दाईं एड़ी पर और बाईं हथेली को बाईं एड़ी पर रखने की कोशिश करें।
  • इस पोजिशन में कम से कम एक-दो मिनट रहने के बाद धीरे-धीरे वापस नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं और कुछ मिनट विश्राम करें।

हलासन

  • हलासन के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
  • सांस भरते हुए पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठाएं और फिर सांस छोड़ते हुए टांगों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर से पीछे की ओर ले जाएं।
  • इस दौरान हाथों को कमर से हटाकर जमीन पर सीधा ही रखें। इसके बाद सांस लेते हुए धीरे-धीरे नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

धनुरासन

  • धनुरासन के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब अपने दोनों घुटनों को अपनी पीठ की तरफ से मोड़ें और हाथों से पैरों की उंगलियों को पकड़ लें।
  • इसके बाद सांस लेते हुए अपने हाथों से पैरों को खींचें जिससे शरीर खुद-ब-खुद ऊपर उठेगा।
  • अपनी क्षमतानुसार इस पोजिशन में बने रहें फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए नीचे आ जाएं।

त्रिकोणासन

  • इसके लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • अब दोनों पैरों के बीच फोटो में जितना गैप है उतना गैप कर लें। दोनों हाथों को कंधों की सीध में फैलाएं।
  • सांस छोड़ते हुए बाएं पैर के पंजे को बाईं ओर मोड़ें और बाएं हाथ को नीचे लाते हुए पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें। दूसरा हाथ ऊपर की ओर रहेगा।
  • इस पोजिशन में दो-तीन मिनट तक बने रहने के बाद धीरे-धीरे वापस आएं और फिर दूसरी तरफ से इसे दोहराएं।

भुजंगासन

  • भुजंगासन के लिए योगा मैट पर अपने हाथों को अपने कंधों के पास रखकर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब अपने हाथों से प्रेशर देते हुए अपने शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें। सांस भरते हुए शरीर को ऊपर उठाना है और ऊपर सांसों को जितनी देर रोक सकते हैं रोकें फिर सांस छोड़ते हुए नीचे की तरफ आ जाएं।
  • यह योगासन आपकी त्वचा पर निखार लाने में मदद करेगा।

उष्ट्रासन

  • उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं।
  • अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए पीछे की ओर झुकें। इसके बाद दाईं हथेली को दाईं एड़ी पर और बाईं हथेली को बाईं एड़ी पर रखने की कोशिश करें।
  • इसमें कम से कम एक-दो मिनट रहने के बाद धीरे-धीरे वापस नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं और कुछ मिनट विश्राम करें।

धनुरासन

  • धनुरासन के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब अपने दोनों घुटनों को अपनी पीठ की तरफ से मोड़ें और हाथों से पैरों की उंगलियों को पकड़ लें।
  •  इसके बाद सांस लेते हुए अपने हाथों से पैरों को खींचें जिससे शरीर खुद-ब-खुद ऊपर उठेगा।
  • अपनी क्षमतानुसार इस पोजिशन में बने रहें फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए नीचे आ जाएं।

हलासन

  • हलासन के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
  • सांस भरते हुए पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठाएं और फिर सांस छोड़ते हुए टांगों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर से पीछे की ओर ले जाएं।
  • इस दौरान हाथों को कमर से हटाकर जमीन पर सीधा ही रखें। इसके बाद सांस लेते हुए धीरे-धीरे नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

Pic Credit: Freepik