Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Women’s Day 2023: वीमेंस डे पर पहनना चाहती हैं कुछ अलग और स्टाइलिश, तो रीक्रिएट करें इन एक्ट्रेसेस के लुक्स

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 05 Mar 2023 06:07 PM (IST)

    Women’s Day 2023 हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वीमेंस डे मनाया जाता है। ऐसे में अगर खास दिन अगर आप भी कुछ अलग और नया पहनना चाहती हैं तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।

    Hero Image
    Women’s Day पर रीक्रिएट करें इन एक्ट्रेसेस के लुक

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Women’s Day 2023: मार्च का महीना आते ही ज्यादातर लोग की वीमेंस डे की तैयारियों में लग जाते हैं। हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं से जुड़े कई सारे मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से बनाया जाता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए समर्पित इस दिन में अगर आप कुछ अलग करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा के बेहतरीन लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए नजर डालते हैं हिंदी सिनेमा की कुछ अदाकाराओं के खूबसूरत लुक्स पर-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए न सिर्फ हिंदी सिनेमा, बल्कि हॉलीवुड में भी काफी जानी जाती हैं। अपनी अदाकारी के साथ ही एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के लिए भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वह आए दिन अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोर रहती हैं। वीमेंस डे पर अगर आप कुछ अलग पर स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट को फॉलो कर सकती हैं। ब्लैक रंग के इस स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन गाउन में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही खुले बाल और मिनिमल मेकअप उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

    आलिया भट्ट

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस हमेशा ही अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत की आई हैं, लेकिन मां बनने के बाद से ही उनकी खूबसूरती और भी निखर गई है। वीमेंस डे पर आप आलिया के इस आउटफिट को भी कॉपी कर सकती हैं। सैटिन फिनिश वाली इस पैस्टल ग्रीन ड्रेस में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस लग रही हैं। साथ ही उन्होंने एक स्लीक नेकलेस और खुले बालों के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया है।

    करीना कपूर खान

    View this post on Instagram

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    फिल्म इंडस्ट्री की बेबो करीना कपूर भी अक्सर अपने फैशन सेंस के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए मशहूर करीना अक्सर अलग-अलग तरह के आउटफिट्स में नजर आती हैं। उनका यह आउटफिट भी महिला दिवस के लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित होगा। लाल रंग के इस फ्लेयर्ड जंपसूट में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही मेसी हेयरस्टाइल और परफेक्ट मेकअप उनके इस लुक को और भी गॉर्जियस बना रहे हैं।

    कृति सेनन

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    हाल ही में फिल्म शहजादा में नजर आई अभिनेत्री कृति सेनन अपनी खूबसूरती के लिए देश भर में प्रसिद्ध हैं। एक्ट्रेस न सिर्फ अपनी खूबसूरती, बल्कि बेहतरीन अदाकारी और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल अभिनेत्री हर लुक में कमाल की लगती हैं। ऐसे में अगर आप कोई सिंपल और स्टाइलिश लुक तलाश रही हैं, तो अभिनेत्री के इस आउट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट वाली फ्रॉक में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही हैं। साथ ही उन्होंने खुले बाल और सफेद रंग की बैली हिल्स के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया है।

    Picture Courtesy: Instagram