Independence Day Men Outfit: स्वतंत्रता दिवस पर पुरुषों के लिए बेस्ट हैं ये 5 फैशन ट्रेंड
Independence Day Men Outfit पुरुषों को अपने वॉर्ड्रोब के साथ एक्सपेरीमेंट करने का मौका कम ही मिलता है खासकर भारतीय परिधानों के साथ। लेकिन इस बार आप भी स्टाइलिश दिख सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Independence Day Outfit For Men: हर साल स्वतंत्रता दिवस को सेलीब्रेट करने के लिए लोगों में ज़बरदस्त उत्साह देखा जाता है। खासकर, युवाओं में देशभक्ति के जज़्बे के साथ ही फैशन का रंग भी खूब जम रहा है। पुरुषों को अपने वॉर्ड्रोब के साथ एक्सपेरीमेंट करने का मौका कम ही मिलता है, खासकर भारतीय परिधानों के साथ। लेकिन इस वीकेंड आपको भी फैशन में कुछ बदलाव करने का मौका मिल रहा है।
ऐसे में अगर आप भी इस इंडिपेन्डेंस डे को खास बनाना चाहते हैं, तो इन फैशन टिप्स को फॉलो करें।
धोती-कुर्ता
एक पारंपरिक धोती-कुर्ता स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी भी इवेंट के लिए परफेक्ट है। एक धोती-कुर्ता सिम्पल के साथ फैशनेबल भी लगता है। आप इस दौरान कई रंगों और फैबरिक के साथ एक्पेरीमेंट कर सकते हैं।
एक्सेसरीज़ का सही इस्तेमाल
अक्सर लोग एक्सेसरीज़ को ज़्यादा अहमियत नहीं देते लेकिन आपके लुक में ये अहम रोल अदा करती हैं। ये न सिर्फ आपके स्टाइल को नया लुक देती हैं बल्कि आम से आउटफिट को ट्रेंडी बना देती है। इसके लिए आप अपने आउटफिट के साथ तिरंगा ब्रूच, कफ लिंक, लेबल पिन या पॉकेट स्क्वेर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नेहरू कॉलर
नेहरू कॉलर या चाइनीज़ स्टाइल की शर्ट हर किसे के पास ज़रूर होनी चाहिए, खासकर त्योहारों में पहनने के लिए। नेहरू या चाइनीज़ कॉलर के लिए कॉटन या फिर लिनिन बेस्ट फैबरिक होता है।
View this post on Instagram
डेसी लुक
ऐसा शायद ही कोई हो जिसके वॉर्ड्रोब में पारंपरिक कपड़े न हों। स्वतंत्रता दिवस जैसे दिन में पारंपरिक कपड़े एक अलग ही लुक देते हैं। सिल्क से लेकर ब्रोकेड कुर्तों, पैटर्न वाले वेस्ट कोट, जोधपुरी पैन्ट्स तक, इस दिन को खास बनाने के लिए आपके पास कई ऑप्शन्स हैं। इसके अलावा आप धोती या सलवार के साथ अचकन भी पहन सकते हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
मोजड़ी
मोजड़ी या फिर कोल्हापुरी आपके एथनिक लुक को न सिर्फ पूरा करेगी बल्कि क्लासिक भी लगेंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।