Waxing Pain Relief: बिकिनी वैक्स का दर्द नहीं होता बर्दाश्त, तो इन 4 उपायों को अपनाएं
Waxing Pain Relief बिकिनी वैक्स करने से हेयर ग्रोथ सॉफ्ट रहती है उससे ज्यादा परेशानी नहीं होती। लेकिन कुछ लेडीज दर्द की वजह से बिकिनी वैक्स कराने से कतराती है लेकिन कुछ उपायों को अपनाकर बिकिनी वैक्स के दर्द को कम किया जा सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। वैक्स करवाने से बॉडी के किसी भी हिस्से में मौजूद अनचाहे बालों से छुटकारा पाया जा सकता है, साथ ही स्किन में चमक भी आती है। वैक्स से हेयर रिमूव करने में थोड़ी तकलीफ तो होती है, खासकर सेनसिटीव जगह पर यह दर्द ज्यादा होता है। प्राइवेट पार्ट में वैक्स यानि बिकिनी वैक्स कराना बेहद पेनफुल होता है, लेकिन इससे हाइजीन बना रहता है। बिकिनी वैक्स प्राईवेट पार्ट को न सिर्फ साफ रखती है, बल्कि स्किन को सॉफ्ट और स्मूथ भी बनाती है। हालांकि, कई महिलाओं ज़्यादा दर्द की वजह से इसे करवाने से कतराती भी हैं, लेकिन क्या आप जानती है कि बिकिनी वैक्स के दर्द को कम भी किया जा सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। आइए जानते हैं कि बिकिनी वैक्स के दर्द को कैसे कम किया जाए और इस दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखा जाए।
वैक्स से पहले सुन्न करने वाली क्रीम का करें इस्तेमाल:
बिकिनी वैक्सिंग से पहले स्किन को सुन्न करने वाली क्रीम लगाएं, इस क्रीम का इस्तेमाल वैक्स से लगभग 30 - 45 मिनट पहले करें। बिकनी वैक्स करवाते समय यह दर्द को कम करने में बेहद मदद करेगी। इससे स्किन में खीचाव कम होगा।
बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करें:
बॉडी स्क्रब स्किन पोर्स और बालों के आसपास डेड स्किन से छुटकारा दिलाने में बेहद मददगार साबित होगा। आप वैक्स से पहले स्क्रब करेंगी तो वैक्स करने में आसानी होगी। स्क्रब स्किन को मुलायम बनाता है जिसकी वजह से बाल आसानी से निकल जाते हैं।
स्ट्रिप वैक्स बेस्ट ऑपशन:
स्ट्रिप वैक्स बिकिनी के बालों को रिमूव करने के लिए बेस्ट ऑपशन है। अगर आप वैक्स से बिकिनी हेयर रिमूव करना चाहती है तो स्ट्रिप वैक्स से वैक्सिंग कराएं।
इन बातों का रखें ख्याल
- वैक्सिंग से पहले स्किन पर बर्फ का इस्तेमाल करने से परहेज़ करें। स्किन पर बर्फ लगाने से स्किन पोर्स टाइट हो जाते हैं, जिसकी वजह से वैक्सिंग में दर्द हो सकता है।
- बिकिनी वैक्स के बाद 1-2 दिन तक हेवी वर्क आउट नहीं करें।
- अगर पहली बार या लम्बे समय बाद वैक्स कर रही हैं, तो बालों को ट्रिम कर लें। ऐसा करने से बाल जल्दी और आसानी से निकलेंगे।
- हाइजीन का रखें खास ख्याल। ध्यान रखें कि वैक्सिंग ऐप्लीकेटर साफ हो।
- वैक्स के दौरान छोटे-छोटे सेक्शन पर काम करने को कहें इससे रैशेज आने का खतरा नहीं होता।
- पीरियड शुरू होने से कुछ दिन पहले और खत्म होने के 3-4 दिनों तक वैक्स नहीं करें, ऐसे में स्किन में दर्द ज्यादा होगा।
- वैक्स कराने के बाद 2-3 दिनों तक अंडरगार्मेंट का इस्तेमाल नहीं करें इससे स्किन में रैशेज हो सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।