Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Skin Benefits of Red Wine: बढ़ती उम्र का असर कम करती है रेड वाइन, जानिए रेड वाइन से फेशियल करने के फायदे

    By Shahina NoorEdited By:
    Updated: Tue, 10 Aug 2021 06:35 PM (IST)

    अंगूर से बनने वाली रेड वाइन एजिंग को दूर करती है। चेहरे पर मुहांसे ज्यादा है तो उसका इलाज करती है। स्किन टोन में निखार लाती है साथ ही टैनिंग को भी रिमूव करती है। स्किन में नैचुरल ग्लो लाना चाहती हैं तो रेड वाइन का इस्तेमाल कीजिए।

    Hero Image
    रेड वाइन से चेहरे पर फेशियल करने से चेहरे पर चमक आती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Benefits of Red Wine: रेड वाइन सेहत के लिए जितनी फायदेमंद है, उतनी ही स्किन के लिए भी फायदेमंद है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर रेड वाइन तनाव कम करने के साथ ही, फ्री रैडिकल से बचाने में भी मदद करती है। रेड वाइन का स्किन पर इस्तेमाल करने से स्किन जवान और खूबसूरत दिखती है। अंगूर से बनने वाली रेड वाइन एजिंग को दूर करती है। चेहरे पर मुहांसे ज्यादा है तो उसका इलाज करती है। स्किन टोन में निखार लाती है, साथ ही टैनिंग को भी रिमूव करती है। आप भी अपनी स्किन में नैचुरल ग्लो लाना चाहती हैं तो रेड वाइन का इस्तेमाल कीजिए। रेड वाइन से चेहरे पर फेशियल करने से चेहरे पर चमक आती है। आइए जानते हैं रेड वाइन से फेशियल करने से स्किन को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेड वाइन से फेशियल करने के फायदे

    • रेड वाइन स्किन को चमकदार बनाती है। इसमें कई ऐंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो स्किन को चमकदार और साफ बनाने में मदद करते हैं। रेड वाइन के इन गुणों की वजह से ही इस फेशियल करने का चलन बढ़ रहा है।
    • रेड वाइन बढ़ती उम्र का असर कम करती है। इससे फेशियल करने पर चेहरे पर फाइन लाइन्स, झुर्रियां और दाग-धब्बे नहीं होते।
    • अगर आप मुहांसों से परेशान रहते हैं तो रेड वाइन से फेशियल कीजिए। रेड वाइन मुहांसों से निजात दिलाती है। इससे फेशियल करने पर चेहरे पर कील-मुंहासे होने का डर नहीं रहता।
    • स्किन पर टैनिंग रिमूव करती है रेड वाइन। इसमें मौजूद ऐल्कॉहल, स्किन पर मौजूद गंदगी को साफ करता है, साथ ही स्किन टोन में भी निखार लाता है। अगर आपकी स्किन डार्क हो गई है तो रेड वाइन का फेशियल आपके लिए बेस्ट है।
    • आप रेड वाइन का इस्तेमाल अंगूर के छिलकों के साथ मैश करके, स्क्रब की तरह कर सकते हैं। इससे डेड स्किन साफ हो जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner