Ranveer Singh Inspired Manarkali: रणवीर सिंह जैसी मनारकली आउफिट में नज़र आया ये दुल्हा!
Ranveer Singh Inspired Manarkali शादियों में सबकी निगाहें भले ही दुल्हन पर ज़्यादा टिकी होती हैं लेकिन आजकल दुल्हें भी फैशन की मामले में पीछे नहीं रह रहे।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ranveer Singh Inspired Manarkali: भारतीय दुल्हनें और दुल्हे अपनी शादी पर स्टाइल के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसमें शादी का जोड़ा सबसे खास होना चाहिए, हो भी क्यों न, शादी के पहनावे को इस बात को ध्यान में रखते हुए चुना जाता है कि इस दिन की तस्वीरें और वीडियो ज़िंदगी भर की यादें बन जाएंगी।
शादियों में सबकी निगाहें भले ही दुल्हन पर ज़्यादा टिकी होती हैं, लेकिन आजकल दुल्हें भी फैशन की मामले में पीछे नहीं रह रहे। हमें एक ऐसे ही दुल्हे मिले जिन्होंने अपनी शादी के लिए एक अनोखा आउटफिट चुना। इस दुल्हे की शादी की तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं कि इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं।
अरविंद ग्रेवाल ने अपने आनंदकारज के लिए सबसे अनोखी हरे रंग की शेरवानी पहनी थी। इस मनारकली शेरवानी में हाथ से बना सिल्क जैकेट था, जिसमें डब्बी जाल और हाथ से की गई मारोडी कढ़ाई की गई थी। अरविंद ने इस शेरवानी को हाथ से प्रिंट की गई चंदेरी सिल्क अनारकली अंगरखा और चंदेरी मल स्टोल के साथ स्टाइल किया था।
View this post on Instagram
ये अनोखा अटायर डिज़ाइनर रिम्पल और हरप्रीत नरूला ने डिज़ाइन किया था। इस एसेम्बेल को देख आपको सब्यसाची का डिज़ाइन किया गया मनारकली याद आ रहा होगा, जिसे बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी शादी की महंदी सेरेमनी के लिए पहना था।
View this post on Instagram
क्या है मनारकली
मनारकली असल में, एक लंबा, फ्रॉक स्टाइल कुर्ता होता है, जो नीचे से फिटिड होता है और इसका नाम अनारकली से ही आया है। अनारकली का मतलब होता है, 'अनार के फूलों की नाज़ुक कली'।
View this post on Instagram
दुल्हन भी कम नहीं थीं
View this post on Instagram
अरविंद की खूबसूरत पत्नी शानिया भट्टी ने उसी डिज़ाइनर का लहरिया चंदेरी सिल्क लहंगा पहना था। इस लहंगे में नाज़ुक फ्लोरल प्रिंट के साथ बारोक झूमर और स्वर्ग के फैंटसी पक्षी बने थे। इन सभी डिज़ाइन को ज़रदोज़ी, गोटा और हाथ से कटे सीक्विन से बनाया था। उन्होंने इस लहंगे को कढ़ाई वाले सिल्क ब्लाउज़ और सिल्क ऑरगैंज़ा दुपट्टे को स्टाइल किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।