IN PICS Red And White Bridal Lehenga: कभी देखा है सफेद और लाल रंग का ब्राइल लहंगा?
Red And White Bridal Lehenga पिछले कुछ सालों में हमने दुल्हनों को शादी में लगभग हर रंग पहने देखा है लेकिन हाल ही में सबकी नज़रें इस दुल्हन के लाल और सफेद रंग के लहंगे पर है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Red And White Bridal Lehenga: एक तरफ शादियों के लिए सफेद ब्राइडल लहंगा आजकल फैशन में है, हालांकि इसमें भी कोई शक़ नहीं कि लाल से बेहतर शादी के लिए शायद ही कोई रंग हो। लाल को सदियों से भारतीय शादियों में शुभ रंग माना गया है, वहीं सफेद रंग शुद्धता और मासूमियत के लिए जाना जाता है।
पिछले कुछ सालों में, हमने दुल्हनों को शादी में लगभग हर रंग पहने देखा है, लेकिन हाल ही में सबकी नज़रें इस दुल्हन के लाल और सफेद रंग के लहंगे पर है। हाल ही में दुल्हन बनीं मीशा ने मोरक्को में हुई उनकी शादी के लिए सब्यसाची मुखर्जी की क्रिएशन को चुना। इसमें कोई शक़ नहीं कि मीशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
View this post on Instagram
इस दुल्हन का लहंगा सफेद रंग का था, जिसमें गोल्डन कढ़ाई और चमकदार लाल रंग का बॉर्डर था। इसे उन्होंने लाल रंग के ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया था। इस लहंगे और ब्लाउज़ में डिज़ाइनर सब्यसाची की सिगनेचर कढ़ाई का काम हुआ था।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
उन्होंने इस लहंगे को दो दुपट्टों के साथ स्टाइल किया था। कंधों के ऊपर सफेद रंग का दुपट्टा, तो सिर को ऊपर लाल रंग का दुपट्टा लिया था। मीशा ने अपना ब्राइडल लुक बड़े चोकर नेकलेस, झुमके और मांगटीके के साथ पूरा किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।