Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी ने जब अपने स्टाइल से जीत लिया सबका दिल, देखें उनके 5 एलीगेंट लुक्स

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 28 Oct 2022 04:10 PM (IST)

    Aditi Rao Hydari हिन्दी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अदिति राव हैदरी आज यानी 28 अक्तूबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थडे के मौके पर आइए एक नज़र डालते हैं उनके 5 बेहतरीन लुक्स पर...

    Hero Image
    Aditi Rao Hydari: आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं अदिति राव हैदरी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड एक्टर अदिति राव हैदरी को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक माना जाता है। उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म 'दिल्ली-6' से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'पद्मावत', रॉकस्टार, मर्डर-3, खूबसूरत जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में भी अपनी अदाकारी से सबका दिल जीता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अक्सर अपने ग्रेसफुल लुक्स की वजह से खबरों में रहती हैं। वह वेस्टर्न से लेकर पारंपरिक और एथनिक वियर में शानदार लगती हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैशन पर नज़र डालना बनता है।

    आज यह खूबसूरत एक्ट्रेस अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। तो ऐसे में आइए नज़र डालते हैं उनके 5 स्टनिंग लुक्स पर।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

    लुक-1

    पदमावत की यह एक्टर अनीता डोंगरे के खूबसूरत प्रिंटेड लहंगे में एलीगेंट लग रही थीं। उन्होंने अपना लुक स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ पूरा किया और साथ में मैचिंग दुपट्टा भी लिया। उनके लहंगे को कस्टम लाल डिज़ाइन के साथ सजाया गया था।

    लुक-2

    जैसा कि कहा जाता है कि काले रंग के साथ कुछ भी बुरा नहीं हो सकता! अदिति के इस पहनावे से यह बात साबित भी हो जाती है। काले रंग की इस कट-ऑउट ड्रेस में अदिति कमाल लग रही हैं।

    लुक-3

    अदिति राव हैदरी पिंक रंग की साड़ी और उसके साथ पहने ब्रोकेड ब्लाउज़ में कमाल की लग रही थीं। उनकी साड़ी में गोल्डन ज़री से छोटी-छोटी बूटियों का काम देखा जा सकता है। उन्होंने अपना लुक एक खूबसूरत नेकलेस और झुमकों के साथ पूरा किया था।

    लुक-4

    ब्लैक एंड वाइट ज़ीबरा पैटर्न के इस लहेंगे में अदिति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इसके साथ भारी इयररिंग्ज़ और न्यूड मेकअप रखा।

    लुक-5

    ऑल-पिंक पैंटसूट में अदिति का लेडी-बॉस लुक ऑन-पॉइंट लग रहा है। उन्होंने इसके साथ बालों को खुला छोड़ा है और मेकअप को हेवी रखा है।

    Picture Courtesy: Instagram/aditiraohydari