Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Curd Skin Benefits: चेहरे की रंगत निखारने के साथ ही चेहरे का पोषण भी करती है दही, जानिए कैसे

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 24 Dec 2020 05:45 PM (IST)

    Curd Skin Benefits दही खाने से बॉडी को जितने फायदे है उतने ही स्किन के लिए भी इसके फायदे हैं। दही स्किन के दाग धब्बे दूर करके स्किन को साफ और खूबसूरत बनाती है। लगातार इसके इस्तेमाल से स्किन जवान दिखती है।

    Hero Image
    दही आपकी स्किन को नेचुरल ग्लों देगी साथ ही बढ़ती उम्र का असर भी कम दिखेगा।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। चेहरे पर निखार लाने के लिए दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए दही बेस्ट ऑपशन है। स्किन से जुड़ी हर समस्या के लिए दही उपयुक्त है। चेहरे पर काले धब्बें, मुहांसे है या बढ़ती उम्र चेहरे पर दिख रही है तो आप दही का चेहरे पर सेवन करें। चेहरे पर कुदरती निखार लाने के लिए आप दही के साथ कुछ और नेचुरल चीजों का सेवन भी कर सकती है। दही का फेस पैक लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है, और डेड स्किन साफ हो जाती है। अगर आपकी त्वचा बहुत ड्राई है तो चेहरे पर दही का लेप लगाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी मात्रा में शहद भी मिला सकते हैं। दही का फेस पैक लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है साथ ही डेड स्क‍िन साफ निकल जाती है। आइए जानते हैं दही का चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     दही का पैक चेहरे के दाग धब्बों को दूर करेगा:

    अगर आपके चेहरे पर बहुत अधिक दाग-धब्बे हैं तो दही आपके लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद प्रोटीन त्वचा की रंगत निखारने में मददगार होता है। दही के पैक को चेहरे पर कुछ देर तक लगाकर छोड़ दें। ताकि चेहरा पोषक तत्वों को सोख ले। इससे त्वचा के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

     निंबू और दही का पेस्ट लगाएं:

    दो चम्मच दही और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए और कुछ देर के लिए छोड़ दें। आधा घंटे बाद चेहरे को पानी से वॉश करलें। इस पैक से आपका रंग गोरा और चेहरे पर निखार नज़र आएगा।

    केले और दही का पेस्ट लगाएं:

    केले को अच्छे से मैश कर लीजिए। इसमें दो चम्मच दही और एक चम्मच शहद डाल कर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर वॉश कर लें। इसके नियामित इस्तेमाल से चेहरे के मुहांसे ठीक हो जाते है और चेहरे पर रौनक आने लगती है।

    जैतून का तेल और दही का पेस्ट:

    तीन चम्मच दही और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाए, और बीच-बीच में चेहरे पर मसाज भी करें। 15-20 मिनट बाद इसे वॉश कर लें। ये एक एंटी एजिंग पैक है जो बढ़ती उम्र को चेहरे पर दिखने नहीं देता।

                              Written By :Shahina Noor

    comedy show banner
    comedy show banner