Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Palazzo Pants Style: प्लाजो पैंट में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इस तरह पहनें प्लाजो पैंट

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 01 Feb 2021 02:40 PM (IST)

    Palazzo Pants Style प्लाजो पैंट आजकल युवतियों की खास पसंद में शामिल होती जा रहा है। इस पैंट की शुरूआत इटली से हुई थी। ये पैंट पहनने में लूज और बेहद आरामदायक होती है जिसे महिलाएं कई तरह से कैरी कर सकती है।

    Hero Image
    प्लाजो हर एज ग्रुप वूमन के लिए परफेक्ट आउटफिट माना जा रहा है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। फैशन की दुनिया की बात करें तो हर दौर में तरह-तरह के नए-नए डिजाइनर ड्रेस चलन में आते रहते हैं। प्लाजो पैंट आजकल युवतियों की खास पसंद में शामिल होती जा रहा है। इस पैंट की शुरूआत इटली से हुई थी। ये पैंट पहनने में लूज और बेहद आरामदायक होती है जिसे महिलाएं कई तरह से कैरी कर सकती है। प्लाजा पैंट का इस्तेमाल महिलाएं पार्टी से लेकर कैजुअव वियर के रूप में भी कर सकती है। ये पेंट दुनिया भर की महिलाओं द्वारा पसंद की जा रही है। प्लाजो लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का अहम हिस्सा है। प्लाजो की खास बात यह है कि यह हर एज ग्रुप वूमन के लिए परफेक्ट आउटफिट मानी जा रहा है। हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बता रहे है जिसमें आप आकर्षक पलाज़ो पैंट को बेहतर तरीके से स्टाइल कर सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुर्ती के साथ प्लाजो:

    प्लाजो पैंट को आप कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। इस पैंट का इस्तेमाल आप छोटी और लॉग दोनों कुर्तियों के साथ कर सकती हैं। जब आप इस पैंट का इस्तेमाल छोटी कुर्ती के साथ करते हैं तो याद रखें कि प्लाजो पैंट थोड़ी भड़कीली हो। जब आप इस पैंट का इस्तेमाल छोटी कुर्ती के साथ करते हैं तो स्ट्रेट फिट प्लाजों का इस्तेमाल करें। इसके साथ आप हील वाला फुटवियर पहने आपका ड्रेस मस्त दिखेगा।

    वाइट टी शर्ट के साथ प्लाजो:

    हर लेडीज के पास सफ़ेद टी-शर्ट होनी जरूरी है। सफेद टी शर्ट पलाज़ो पैंट को स्टाइल करने के लिए बेहद जरूरी है। इस आउटफिट को लेयर्ड नेकलेस, स्टड इयररिंग्स, कुछ ब्रेसलेट्स और एक क्यूट स्लिंग बैग के साथ स्टाइल करके आप खूबसूरत दिख सकती हैं।

    क्रॉप टॉप के साथ प्लाजो:

    अगर आपको बॉडी शो करने में कुछ हिचक नहीं है तो आप प्लाजो पैंट को क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं। क्रॉप टॉप और प्लाजो में आप बेहद स्टाइलिश दिखेंगी। इसके साथ आप कुछ बेसिक एक्सेसरीज भी पहन सकती हैं। मेकअप की बात करें तो आप नैचुरल लुक में मेकअप करें।

    एथनिक टच दें:

    आप अपने पलाज़ो पैंट के ऊपर किसी भी प्रकार का ट्यूनिक टॉप या मिनी ड्रेस पहन सकती हैं। इसके साथ कुछ ज्वेलरी पहन कर स्टाइल कर सकती हैं। कुछ स्टेपल ऑक्सीडाइज़्ड एक्सेसरीज़ खरीदें और उन्हें इस आउटफिट के साथ पहनें। पोटली बैग और फ्लोरल प्रिंटेड जूती के साथ आप लुक को पूरा कर सकती हैं।

    शर्ट के साथ पहन सकती हैं:

    अपने पलाज़ो लुक को बेहतर बनाने के लिए शर्ट बेस्ट आप्शन है। आप कलरफुल प्लाजो पैंट को शर्ट के साथ पहन सकती हैं। शर्ट आपको अच्छी तरह से फिट होनी चाहिए। आप शर्ट की स्लीव ऊपर रोल करके और भी ज्यादा स्टाइलिश दिख सकती हैं। इसके साथ आप ज्वैलरी नहीं पहनें। कंधे पर एक बैग का इस्तेमाल करें। इसके साथ आप बैली या कोई भी हील्स वाला फुटवियर पहन सकती हैं। 

                        Written By: Shahina Noor

    comedy show banner
    comedy show banner