विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस गर्मी चेहरे पर चाहिए गुलाबी निखार, तो ट्राई करें चुकंदर से बने ये 5 फेस मास्क

Published: Mon, 21 Apr 2025 03:42 PM (GMT+05:30)

घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल सदियों से चेहरे को ग्लोइंग और निखरा हुआ बनाने के लिए किया जा रहा है। इन्हीं ...और पढ़ें

Beetroot Face Packs: चुकंदर से चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार (Picture Courtesy: Freepik)
Beetroot Face Packs: चुकंदर से चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. चुकंदर स्किन के लिए काफी फायदेमदं होता है
  2. इससे बना फेस पैक स्किन के डेड सेल्स साफ करता है
  3. चुकंदर स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चुकंदर न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह त्वचा को भी निखारने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा को डिटॉक्सीफाई करते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और ग्लोइंग स्किन देते हैं।

अगर आप भी नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो यहां चुकंदर से बने 5 फेस मास्क के बारे में बताए गए हैं, जो आपके चेहरे पर गुलाबी निखार लाने में मदद करेंगे।

चुकंदर और दही का मास्क (मॉइस्चराइजिंग और ग्लोइंग स्किन के लिए)

सामग्री-

  • 1 चम्मच चुकंदर का पेस्ट
  • 1 चम्मच ताजा दही

बनाने की विधि-

चुकंदर को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसमें दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

फायदे-

  • दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाता है।
  • चुकंदर त्वचा में निखार लाता है और दही मॉइश्चराइज करता है।

यह भी पढ़ें: उम्र से पहले ही चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां, तो Collagen बढ़ाने के लिए पिएं 5 फ्रूट जूस

चुकंदर और शहद का मास्क (एंटी-एजिंग और निखार के लिए)

सामग्री-

  • 1 चम्मच चुकंदर का रस
  • 1 चम्मच शहद

बनाने की विधि-

  • चुकंदर के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

फायदे-

  • शहद त्वचा को मुलायम बनाता है और एंटी-एजिंग प्रभाव देता है।
  • चुकंदर का रस स्किन टोन को इवन करता है।

चुकंदर और बेसन का मास्क (डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए)

सामग्री-

  • 1 चम्मच चुकंदर का पेस्ट
  • 1 चम्मच बेसन
  • गुलाबजल 

बनाने की विधि-

  • सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट सूखने पर हल्के हाथों से स्क्रब करके धो लें।

फायदे-

चुकंदर और ऑलिव ऑयल का मास्क (ड्राई स्किन के लिए)

सामग्री-

  • 1 चम्मच चुकंदर का रस
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल

बनाने की विधि-

  • दोनों सामग्रियों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

फायदे-

चुकंदर और हल्दी का मास्क (दाग-धब्बों और एक्ने के लिए)

सामग्री-

  • 1 चम्मच चुकंदर का पेस्ट
  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

बनाने की विधि-

  • सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।

फायदे-

  • हल्दी एंटीबैक्टीरियल है और एक्ने कम करती है।
  • मुल्तानी मिट्टी त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को सोखती है।

यह भी पढ़ें: चेहरे की रंगत निखारने में अव्वल है आलू का रस, ऐसे करें इस्तेमाल; बल्ब की तरह चमक उठेगी स्किन