रेड ब्लश से निखरेगा हर स्किन टोन, बस ओवरडू से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
रेड ब्लश हर स्किन टोन पर अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाता है, लेकिन अपने स्किन टोन और चेहरे के शेप को भी ध्यान में रखें।

रेड ब्लश का सही शेड और लगाने का तरीका (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
फेयर स्किन के लिए सॉफ्ट चेरी रेड ब्लश चुनें
मीडियम स्किन पर टेराकोटा या ब्रिक रेड ब्लश लगाएं
ब्लश को चिकबोन से कानों की तरफ ब्लेंड करना सीखें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहार का मौसम हो तो मेकअप में कुछ ऐसा ट्राई करने का मन करता है जो अलग हटकर हो। वैसे स्किन टोन की मुख्य तीन कैटेगरी फेयर, मीडियम या फिर डीप के हिसाब से मेकअप भी इसके इर्द-गिर्द ही किया जाता है। लेकिन ब्लश का रेड शेड हर स्किन टोन और खास ओकेजन के लिए परफेक्ट माना जाता है। बस इसे लगाते समय कुछ खास सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।
इस तरह चुनें अपने लिए बेस्ट रेड ब्लश
- फेयर स्किन टोन: सॉफ्ट चेरी रेड या फिर म्युटेड पिंकिश-रेड ब्लश स्किन टोन को ओवरपावर किए बिना ही बेहतर लुक देता है। नेचुरल ग्लो के साथ एक फ्रेशनेस मिलती है।
- मीडियम या ऑलिव स्किन टोन: पॉपी, टेराकोटा और ब्रिक रेड ब्लश इस स्किन टोन पर एक नेचुरल चमक लेकर आता है। सन-किस्ड लुक के लिए गहरा ब्रिक रेड ब्लश अप्लाय करें। ओवरडू से बचने के लिए ब्लश की मात्रा का ख्याल रखें।
- डीप स्किन टोन: गार्नेट, रूबी और डार्क बेरी-रेड ब्लश इस स्किन टोन पर काफी सूट करते हैं। इससे एक वाइब्रेंट लुक मिलता है जो काफी नेचुरल नजर आता है।
इस तरह लगाएं
- अपने टोन का रेड ब्लश चुनने के बाद अपना रेगुलर बेस मेकअप करें।
- यदि आप पाउडर ब्लश का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे अप्लाय करने के लिए ब्रश की जरूरत होगी। वहीं लिक्विड ब्लश के लिए मेकअप स्पॉन्ज और ब्रश दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सॉफ्ट लुक के लिए ब्लश को चिकबोन से लगाते हुए कानों की तरफ ब्लेंड करते हुए आगे बढ़ें। लुक को उभारने के लिए चिकबोन पर बाकी हिस्सों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा हाईलाइट करें।
- एक बार में बहुत ज्यादा मात्रा में ब्लश ना लें। एक लेयर लगाने के बाद थोड़ी देर रुकें और उसके बाद ही दूसरी लेयर लगाएं।
- ब्लश को सेट करने के लिए सेटिंग स्प्रे या पाउडर स्प्रे का इस्तेमाल करें। वैसे ब्लश को कितनी दूर तक लगाना है यह आपके चेहरे के शेप पर भी निर्भर करता है।
एक रेड और 5 लुक
रेड ब्लश काफी वर्सेटाइल होता है और सिर्फ एक ही शेड से आप 5 अलग-अलग लुक क्रिएट कर सकते हैं:
- सनबर्न्ट लुक
- टोमैटो रेड लुक
- डीप रेड ब्लश लुक
- चेरी रेड ब्लश लुक
- ग्लोई रेड ब्लश लुक