Hair Care Tips: हेयर फॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इस तरह करें एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल
Hair Care Tips अगर आप भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो मजबूत बालों के लिए साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है जो स्कैल्प संबंधी समस्या से राहत दिलाते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: आजकल बाल झड़ने की समस्या आम होती जा रही है। लोग हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसमें ज्यादा मात्रा में केमिकल मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प संबंधी समस्या को बढ़ावा देते हैं। बालों को मजबूत बनाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए एप्पल विनेगर का प्रयोग कैसे करें।
1.सेब का सिरका और जैतून का तेल
इसके लिए एक बाउल में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका लें, इसमें जैतून का तेल मिलाएं। अब इससे बालों पर मसाज करें, 20-30 मिनट बाद पानी से धो लें। सप्ताह में इस प्रक्रिया को 2-3 बार कर सकते हैं। यह हेयर फॉल को कंट्रोल कर सकता है।
2.एप्पल विनेगर और नारियल का तेल
एक बाउल में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका लें, इसमें नारियल तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण से स्कैल्प पर मसाज करें, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। यह बाल झड़ने की समस्या से राहत दिलाता है।
3.आंवला के साथ
इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच सेब का सिरका लें, इसमें आंवले का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। इससे बालों पर लगाएं। लगभग 15-20 मिनट बाद धो सकते हैं।
4.बालों पर सेब का सिरका लगाएं
एक बाउल में गुनगुने पानी लें, इसमें सेब का सिरका मिलाएं, फिर इसे बालों पर लगाएं। कुछ मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से बाल झड़ने की समस्या से निजात पा सकते हैं।
सेब के सिरका में मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण बालों को हेल्दी बनाते हैं। आप इसके इस्तेमाल से बालों को मजबूत बना सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।