Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन उपायों को अपनाकर आप मेहंदी के रंग को दे सकते हैं गहरा लुक

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Sun, 09 Feb 2020 04:00 PM (IST)

    हाथों की मेहंदी को गहरा रंग देने के लिए चीनी-नींबू कारगर है। चीनी मेहंदी को हाथों में देर तक लगे रहने में और नींबू का रस मेहंदी को गहरा लुक देने का काम करता है।

    इन उपायों को अपनाकर आप मेहंदी के रंग को दे सकते हैं गहरा लुक

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।  शादी का सीजन चल रहा है। इस सीजन में आपको गली, मोहल्ले, चौक-चौराहे में ‘मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना’ 'मुबारक हो तुमको, ये शादी तुम्हारी' जैसे गाने सुनने को मिलते होंगे। मेहंदी का शादी में विशेष महत्व होता है क्योंकि यह ख़ुशी और प्यार का प्रतीक है। इसलिए शादी में दुल्हन और उनकी सहेलियां मेहंदी लगाती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, कई मौके पर ऐसा देखा गया है कि मेहंदी का रंग बड़ी जल्दी बेरंग हो जाता है। ऐसे में दुल्हन की सहेलियों के जेहन में एक ही सवाल हमेशा उमड़ता रहता है कि मेहंदी का रंग कैसे गहरा किया जाए ? ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप अपनी मेहंदी को गहरा रंग दे सकते हैं।

    1. चीनी-नींबू

    हाथों की मेहंदी को गहरा रंग देने के लिए चीनी-नींबू कारगर है। जहां, चीनी मेहंदी को हाथों में देर तक लगे रहने में मदद करती है। वहीं, नींबू का रस मेहंदी को गहरा लुक देने का काम करता है। ऐसे में जब कभी आप मेहंदी लगाएं तो इसमें चीनी का सिरका और नींबू का रस जरूर मिक्स करें। इसके बाद आप मेहंदी को अपने हाथों में उतारें।  

    2. लौंग

    जब आप महेंदी लगाएं तो मेहंदी लगाने के बाद तवे पर लौंग को भूनें और लौंग के धुंए से अपने हाथों की सिकाई करें। ऐसा करने से हाथों की मेहंदी का रंग गहरा होता है।

    3.बाम

    वैसे तो बाम का उपयोग दर्द दूर करने में किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि बाम मेहंदी के रंग को गहरा करने में भी सहायक है। ऐसे में जब आप मेहंदी लगाएं तो लौंग के धुंए से सिकाई के बाद अपने हाथों में बाम लगएं। ऐसा करने से मेहंदी का रंग गहरा उभरता है।

    4. मेहंदी उतारने का सही तरीका

    मेहंदी लगाने वालों को धैर्यवान होना चाहिए। ऐसे में जब कभी आप अपने हाथों में मेहंदी लगाती है तो मेहंदी लगाने के बाद तकरीबन सात से आठ घंटों तक इसे लगा रहने दें। आप चाहे तो इसे 12 घंटों तक भी लगाकर रख सकती हैं। बेहतर होगा कि आप रात में सोने से पहले मेहंदी लगाएं, और अगली सुबह को इसे उतारें।  

    जब आप मेहंदी उतारते हैं तो अपने हाथों को पानी से न धोएं, बल्कि अपनी हथेलियों से मेहंदी को रगड़कर निकालें। इसके बाद अपने हाथों को एक घंटे तक न धोएं। ऐसा करने से मेहंदी का रंग गहरा दिखेगा।