Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Homemade Cooling Face Mask: हीट वेव से आपके चेहरे को बचाएंगे ये कूल फेस मास्क, जानिए बनाने का तरीका

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 17 Apr 2023 06:50 PM (IST)

    Homemade Cooling Face Mask गर्मियों का सबसे ज्यादा असर चेहरे पर पड़ता है इससे स्किन रूखी और बेजान नजर आती है। ऐसे में अगर आपको गर्म हवाओं से चेहरे को ...और पढ़ें

    Hero Image
    हीट वेव से आपके चेहरे को बचाएंगे ये कूल फेस मास्क

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Homemade Cooling Face Mask: गर्मियों में स्किन का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में तेज धूप की वजह से पसीना, सूखापन, जलन से लेकर मुहांसे और सनबर्न तक कई तरह की समस्याएं होती हैं। इस मौसम में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हमें ज्यादा देखभाल करने की जरूरत है। ऐसे में आज आपको होममेड कूलिंग फेस मास्क बनाने का तरीका बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को ठंडक मिल सकता है और स्किन भी हेल्दी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खीरा और एलोवेरा का मास्क

    गर्मियों में चेहरे को ठंडक देने के लिए आप खीरा और एलोवेरा का मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए खीरा के छिलके उतार लें, अब इसे काट लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें, इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं, करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

    दही और शहद का मास्क

    यह मास्क चेहरे को हाइड्रेटेड रखने में काफी मददगार है। इसके लिए दो बड़े चम्मच दही लें, इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

    ग्रीन टी और लेमन फेस मास्क

    एक कप ग्रीन टी बनाएं और इसे ठंडा होने दें। इसमें 2 बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क त्वचा को चमकदार और तरोताजा करने के लिए बेहद ही फायदेमंद है।

    पुदीना और खीरे का मास्क

    इसके लिए आधा खीरा और एक मुट्ठी ताज़े पुदीने के पत्तों को ब्लेंड करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। लगभग 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। यह मास्क त्वचा को ठंडक और ताजगी देने के लिए कारगर माना जाता है।

    स्ट्रॉबेरी और शहद का फेस मास्क

    इस फेस पैक को बनाने के लिए 4-5 स्ट्रॉबेरी लें, इसे मैश कर लें। अब इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद के मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं, लगभग 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtsey: Freepik