Skin Care Tips: पिंपल्स से राहत पाने के लिए स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये 6 चीज़ें
Skin Care Tips चेहरे पर पिम्पल्स होने के कई कारण हो सकते हैं। हार्मोंन में बदलाव होने के कारण भी मुंहासे की समस्या होती है। इससे राहत पाने के लिए आप घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं...
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: चेहरे पर पिम्पल्स होने के कई कारण हैं। गलत खानपान, प्रदूषण, बदलती लाइफस्टाइल त्वचा को प्रभावित करते हैं। शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण भी पिम्पल्स की समस्या हो सकती है। जिससे त्वचा की चमक खो जाती है। ऐसे में आपको त्वचा की विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। इन घरेलू उपायों की मदद से आप पिम्पल्स की समस्या से राहत पा सकते हैं।
1.हल्दी का इस्तेमाल करें
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद गुण पिम्पल्स की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच हल्दी लें, गुलाब जल की मदद से पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
2.एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें
एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से आप पिंपल्स से राहत पा सकते हैं। इसे नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं, करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
3.मॉइस्चराइजर लगाएं
स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजर का जरूर इस्तेमाल करें। अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो नियमित रूप से चेहरे पर हल्के हाथों से मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं।
4.सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
हेल्दी स्किन के लिए स्किन केयर रूटीन में सनस्क्रीन जरूर शामिल करें। यह आपके स्किन को टैनिंग से बचाने में मदद करता है।
5.शहद से मसाज करें
शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बे, मुंहासे को दूर करने में मदद करते हैं। पिंपल से राहत पाने के लिए चेहरे पर शहद से मसाज कर सकते हैं।
6.नीम की पत्तियां
इसके लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को धो लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से आप पिम्पल्स की समस्या से राहत पा सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।