विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चेहरे पर एक्सफोलिएशन कब और कैसे करें? जानिए सही तरीका और त्वचा के लिए इसके फायदे

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Thu, 20 Aug 2026 08:00 AM (IST)

स्किनकेयर में एक्सफोलिएशन एक महत्वपूर्ण कदम है जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाता है। इसे सही ...और पढ़ें

चेहरे पर एक्सफोलिएशन के फायदे और सही तरीका जानें (Picture Credit- AI Generated)

चेहरे पर एक्सफोलिएशन के फायदे और सही तरीका जानें (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी स्किन की ऊपरी परत पर कुछ जमा हुआ सा महसूस होता है। अच्छे स्किनकेयर के बावजूद स्किन बेजान-सी नजर आती है, ऐसा डैड स्किन सेल्स की वजह से हो सकता है। स्किनकेयर के स्टेप्स में एक्सफोलिएशन एक महत्वपूर्ण स्टेप है और इसे सही तरीके से करना उससे भी ज्यादा जरूरी। आइए, इसके बारे में और थोड़ा और विस्तार से समझते हैं।  

 एक्सफोलिएशन से क्या होता है?

  • स्किन की बाहरी परत से डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाती हैं
  • पोर्स को बंद नहीं होने देता
  • स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है और चेहरे पर चमक आती है
  • आपके स्किनकेयर के प्रोडक्ट ज्यादा अच्छी तरह स्किन के अंदर जा पाते हैं

इसे करने का सही तरीका क्या है?

  •  चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें
  •  अब फेस स्क्रब की थोड़ी-सी मात्रा ले लें
  •  चेहरे पर कुछ सेकंड्स के लिए सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें
  •  माथे और चिन वाले एरिया पर खासतौर से मसाज करें
  •  हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें

कितनी बार एक्सफोलिएशन करना सही है

हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार एक्सफोलिएशन कर सकते हैं। वहीं ड्राई या सेंसिटिव स्किन वाले हफ्ते में एक बार ही एक्सफोलिएट करें। ज्यादा एक्सफोलिएशन से स्किन के बैरियर डैमेज हो सकते हैं और सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।

इन गलतियों को करने से बचें

  • फेस स्क्रब की जगह बॉडी स्क्रब: इन दोनों का काम अलग होता है। बॉडी स्क्रब के पार्टिकल्स ज्यादा मोटे होते हैं और चेहरे की पतली स्किन को डैमेज कर सकते हैं। हमेशा चेहरे पर फेस स्क्रब ही इस्तेमाल करें
  • एक्सफोलिएशन के बाद मॉइश्चराइज न करना: एक्सफोलिएट करने के बाद आपकी स्किन यूवी किरणों के प्रति और भी ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना ना भूलें

दो तरह के होते हैं

  • सेंसिटिव स्किन के लिए केमिकल एक्सफोलिएशन: इस स्किन टाइप के लिए केमिकल एक्सफोलिएशन ज्यादा सेफ होता है। इस तरह के प्रोडक्ट में डैड स्किन को हटाने के लिए सौम्य तरह के एसिड या नैचुरल एंजाइम्स का इस्तेमाल किया जाता है।
  • नॉर्मल और ऑयली स्किन वालों के लिए मैकेनिकल एक्सफोलिएशन: इस तरह के प्रोडक्ट में मोटे पार्टिकल्स और कई टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसे नॉर्मल से लेकर ऑयली स्किन वालों के लिए ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

यह भी पढ़ें- खूबसूरत दिखने के चक्कर में न करें ये गलतियां, वरना समय से पहले बूढ़ा दिखने लगेगा चेहरा